भोपाल: चुनावी साल में मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार प्रदेश के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं को बड़ी सौगात देने जा रही हैं। शिवराज सरकार कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि करने जा रही हैं। इस इजाफे का फायदा प्रदेश के 95 हजार कार्यकर्ताओं को मिलेगा।जानकारी के मुताबिक़ राज्य सरकार की तरफ से कार्यकर्ताओं के मानदेय में 1500 जबकि सहयिकाओं के मानदेय में 750 रुपये की वृद्धि कर सकती हैं। इसी महीने के 11 जून को राजधानी में सीएम शिवराज का सम्मलेन आयोजित हो रहा हैं।