नई दिल्ली। सारा अली खान और विक्की कौशल की ‘जरा हटके जरा बचके’ को रिलीज हुए 7 दिन पूरे हो चुके हैं। एक हफ्ते में ही फिल्म की कमाई घटनी शुरू हो गई है। डाउन फॉल के बावजूद भी इस रॉम-कॉम ने ‘द केरल स्टोरी’ और हॉलीवुड की फास्ट एक्स के सामने ठीक-ठाक कमाई की है। तो चलिए नजर डालते हैं इन तीनों ही फिल्मों के गुरुवार के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर…जरा हटके जरा बचके ने पहले दिन 5.49 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके बाद दूसरे दिन फिल्म ने जम्प लेते हुए 7. 2 करोड़ का कलेक्शन किया।
तीसरे दिन से काफी उछाल मिला और फिल्म ने कमाए 9.9 करोड़। 4.14 करोड़ के साथ सोमवार को खाता खुला और मंगलवार और बुधवार से बिजनेस लगातार घटने लग गया। सातवें दिन दिन जरा हटके जरा बचके ने 3.25 करोड़ का कलेक्शन किया और इस तरह से 7 दिन में फिल्म कुल 37.36 करोड़ की कमाई कर पाई।द केरल स्टोरी की धीमी रफ्तारद केरल स्टोरी ने सिनेमाघरों में 35 दिन पूरे कर लिए हैं और 250 करोड़ की तरफ काफी धीमी रफ्तार से बढ़ रही है।
इतने दिन में फिल्म की कमाई करोड़ों से निकलकर लाखों में पहुंच गई है। लगातार घटते हुए फिल्म के कलेक्शन को वीकेंड पर कुछ उछाल मिलने की उम्मीद की जा रही है। अभी भी देश में अदा शर्मा स्टारर इस फिल्म का बज बना हुआ है। 35वें द केरल स्टोरी ने सिनेमाघरों में सिर्फ 50 लाख का कलेक्शन किया और इस तरह से फिल्म 238.47 करोड़ तक पहुंच गई है।