नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां खेलते खेलते एक बैडमिंटन खिलाड़ी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि खिलाड़ी को हार्ट अटैक आया और वो अचेत होकर नीचे गिर गया। मौत की खबर सुनते ही स्टेडियम में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर आनन-फानन में पहुंचे डॉक्टर्स ने जांच की, जिसके बाद खिलाड़ी को अस्पताल ले जाया गया।
जहां इलाज के दौरान महेंद्र ने दम तोड़ दिया। घटना नोएडा के सेक्टर-21-A स्थित इंडोर स्टेडियम की है। मृतक खिलाड़ी का नाम महेंद्र है। बताया जा रहा है कि महेंद्र अपने कुछ साथियों के साथ बैडमिंटन खेल रहा था। तभी अचानक सीने में दर्द उठा और वो नीचे गिर गया। इलाज के दौरान खिलाड़ी महेंद्र ने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया।