मनेंद्रगढ़। जिले में पुलिस जवान राजकुमार गुप्ता को घेरकर उनके साथ गालीगलौज और बदतमीजी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मनेंद्रगढ़ ओवरब्रिज के पास राजकुमार गुप्ता को कुछ युवकों ने घेर लिया। इनमें से एक युवक सैफ इराकी ने उनके साथ बदतमीजी की। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, सिटी कोतवाली में पदस्थ आरक्षक राजकुमार गुप्ता 2 दिन पहले ड्यूटी पर थे। गश्त के दौरान गाड़ी हटाने को लेकर कुछ युवकों के साथ उनका विवाद हो गया। इनमें से मनेंद्रगढ़ निवासी युवक सैफ इराकी ने आरक्षक के साथ गालीगलौज और बदतमीजी की।
#Chhattisgarh #manendragarh
मनेंद्रगढ़ ज़िला मुख्यालय में एक पुलिस कर्मी को दबंगों के द्वारा गालिज गलौज करने का वीडियो वायरल.पेट्रोल पंप के सामने से ट्रक हटाने के लिए पहुंचा था पुलिस कर्मी. पुलिस कर्मी पर वसूली का लग रहा है आरोप. @gyanendrat1 @ipskabra pic.twitter.com/Egfcwj6zLD— Amitesh Pandey (ABP News) (@amiteshtinku) June 10, 2023
पीड़ित आरक्षक ने आरोपी के खिलाफ सिटी कोतवाली में मामला दर्ज कराया है। आरोपी सैफ इराकी के खिलाफ IPC की धारा 294, 353, 188, 294, 506 के तहत केस दर्ज किया गया है। वहीं इस मामले में एडिशनल एसपी निमेश बरैया का कहना है कि पुलिस जवान से बदतमीजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एडिशनल एसपी निमेश बरैया ने कहा कि पुलिस का काम कानून-व्यवस्था को बनाए रखना है, ऐसे में शासकीय काम में बाधा बनने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी से वे ऐसे लोगों को सख्त संदेश देना चाहते हैं, जो नियमों का उल्लंघन करते हैं और कानून-व्यवस्था को ताक पर रखकर चलते हैं। इधर कुछ लोगों ने पुलिसकर्मी से बदतमीजी और गालीगलौज का वीडियो अपने मोबाइल पर बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है