कोलकाता
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से सटे विधाननगर के केष्टोपुर इलाके में मां-बेटी की रहस्यमय मौत की मामला सामने आया है. सोमवार को केस्टोपुर प्रफुल्ल कानन के समीप स्थित हाउसिंग कॉम्प्लेक्स से मां-बेटी के शव बरामद किए गए. मां और बेटी का शव बंद फ्लैट में मिलने के बाद हड़कंप मच गया है. यह मर्डर है या फिर सुसाइड का मामला है. सूचना मिलने के बाद बगुईआटी थाने की पुलिस ने शव को बरामद कर जांच शुरू की है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक हाउसिंग कॉम्प्लेक्स के तीन मंजिला फ्लैट में मां गोपा दास और बेटी सुदेशना दास रहती थीं. उस फ्लैट में गोपा का भाई भी रहता था. हालांकि वह घर पर नहीं था. जांच करने पर पुलिस को पता चला कि वह सुबह से ही गोपा और सुदेशना से फोन पर संपर्क नहीं कर पा रहा था.
उस हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में सुरक्षा गार्ड की भी तैनात रहते हैं. जब फोन पर कोई जानकारी नहीं मिली, तो फ्लैट में जाकर तलाशी ली गई. पड़ोसियों ने जब पड़ताल की तो मां-बेटी की लाश फर्श पर पड़ी मिली. मां-बेटी ने आत्महत्या की है या उनकी मौत के पीछे कोई और कारण है इसकी जांच की जा रही है. अगर उन्होंने आत्महत्या की है तो क्यों की इसकी भी जांच की जाएगी, पुलिस सूत्रों ने बताया कि पड़ोसियों से भी मां-बेटी के बारे में पूछताछ की जा रही है. यह घटना केस्टोपुर के प्रफुल्ल कानन के ओइक्यटन इलाके में स्थित गंगा जमुना हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में हुई.