शिमला। हिमाचल सरकार ने 3 आईएएस व एक एचएएस अधिकारी का तबादला किया है। इसके साथ साथ एक एचएएस अधिकारी को सरकार ने अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। सरकार ने मुख्यमंत्री के विशेष सचिव एवं निदेशक विजिलेंस व पदेन विशेष सचिव गृह के पद पर कार्यरत आईएएस राजेश्वर गोयल का तबादला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निदेशक के पद पर किया है। गोयल एसआईडीसी के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे। विशेष सचिव गृह के पद पर कार्यरत आईएएस अधिकारी मनोज कुमार चौहान का तबादला निदेशक विजलेंस एवं मुख्यमंत्री के विशेष सचिव के पद पर किया गया है।
एसडीएम करसोग आईएएस अधिकारी ओमकांत ठाकुर का तबादला एसडीएम मंडी के पद पर किया गया है। उनके स्थान पर थुनाग के एसडीएम एचएएस अधिकारी बचित्र सिंह को करसोग के एसडीएम का अतिरिक्त कार्यभार सरकार ने सौंपा है। राज्य खाद्य आयोग में सचिव के पद पर कार्यरत एचएएस अधिकारी वीरेंद्र शर्मा को तबादला प्रदेश विश्व विद्यालय के कुलसचिव के पद पर किया गया है।
हिमाचल प्रदेश सरकार ने तीन आईएएस और एक एचएएस अफसर को स्थानांतरित किया है। इस सम्बंध में सोमवार को अधिसूचना जारी हुई है। इसके मुताबिक आईएएस अधिकारियों में निदेशक विजिलेंस व विशेष सचिव (गृह व विजिलेंस) को हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम का एमडी नियुक्त किया है। विशेष सचिव गृह मनोज कुमार चौहान को निदेशक विजिलेंस व विशेष सचिव (गृह व विजिलेंस) के पद पर तब्दील किया गया है। उनके पास मुख्यमंत्री के विशेष सचिव का अतिरिक्त कार्यभार भी रहेगा। करसोग के एसडीएम ओमकांत ठाकुर को मंडी का एसडीएम तैनात किया गया है। इससे पहले उनके पास मंडी के एसडीएम का अतिरिक्त कार्यभार था। एक अन्य अधिसूचना के अनुसार राज्य खाद्य आयोग के सचिव वीरेंद्र शर्मा को हिमाचल प्रदेश विवि शिमला का रजिस्ट्रार बनाया गया