Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » राजधानी में आज धूमधाम से निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा,हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल…
    समाचार

    राजधानी में आज धूमधाम से निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा,हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल…

    By Tv 36 HindustanJune 20, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर। आज से शुरू हो रही नौ दिवसीय भगवान जगन्नाथ के रथ यात्रा की तैयारियां पूरी हो चुकी है। रथयात्रा के दिन भगवान जगन्नाथ के भक्त पुरी में हजारों की तादाद में मौजूद होते हैं। छत्तीसगढ़ में भी कई जगहों पर भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जाती है। भगवान जगन्नाथ और उनके भाई बलभद्र और छोटी बहन सुभद्रा के रथ को भक्तों को दर्शन कराने के बाद गुंडिचा मंदिर ले जाने की तैयारी की जाती है। तीनों रथों को भव्य तरीके से सजाया जाता है।

    वहीं छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी रथयात्रा उत्सव पर उत्साह देखा गया। यहां भी धूमधाम से पूरी तैयारी कर ली गई है। राजधानी के पुरानी बस्ती और अवंती विहार मंदिर से यात्रा निकाली जाएगी। गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर के संस्थापक पुरंदर मिश्रा ने बताया कि रथयात्रा के लिए राज्यपाल और मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया गया है।

    प्रदेश के मुखिया रथ के आगे सोने से निर्मित झाड़ू से बुहारने की रस्म निभाकर रथयात्रा को रवाना करेंगे। भगवान 10 दिनों मौसी के घर विश्राम करके 29 जून को देवशयनी एकादशी पर वापस मूल मंदिर में लौटेंगे। रथयात्रा की वापसी को बहुड़ा यात्रा कहा जाता है। वहीं आज सीएम भूपेश बघेल मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में वीडियो कान्फ्रेसिंग द्वारा गोधन न्याय योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को राशि का अंतरण करेंगे।

    राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथयात्रा पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि रथयात्रा हमारी आस्था एवं संस्कृति से जुड़ा पर्व है। ऐसे त्यौहार हम सबको एकसूत्र में बंधने का अवसर देते हैं और आपसी सौहार्द्र बढ़ाते हैं। राज्यपाल ने इस अवसर पर सभी नागरिकों की खुशहाली की कामना की है।

    आज राजधानी के इन स्थानों से निकाली जाएगी रथयात्रा

    राजधानी के लगभग 10 जगन्नाथ मंदिरों में 20 जून यानी आज निकाली जाने वाले रथयात्रा की तैयारी पूरी कर ली गई है। गायत्री नगर, सदरबाजार, टुरी हटरी पुरानी बस्ती, लिली चौक, आमापारा, अश्विनी नगर, पुराना मंत्रालय परिसर, आकाशवाणी कालोनी, गुढ़ियारी, कोटा के मंदिरों से रथयात्रा निकाली जाएगी। भगवान जगन्नाथ अपने बड़े भैय्या बलदेव और बहन सुभद्रा के साथ रथ पर सवार होकर अपनी मौसी के घर जाकर विश्राम करेंगे। भगवान के विश्राम स्थल को गुंडिचा मंदिर कहा जाता है।

    Post Views: 0

    chhattisgarh Hindi news india Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Article2.70 लाख प्रति किलो वाला आम, मियाजकी आम देखने टूटी लोगों की भीड़, जानिये क्या है खासियत…
    Next Article छत्तीसगढ़ में मानसून की देरी ,लोग गर्मी से परेशान, कई जिलों के लिए अलर्ट जारी…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मेहनत की चमक और सरकारी संबल श्रमिक की बेटी डिंपल कश्यप अब संस्कार सिटी स्कूल में संवार रही अपना भविष्य सीएम सायं…

    February 26, 2026

    रोज़ाना एक संतरा खाएं तो ये फायदे होंगे पढ़ते साथ आप शुरू कर देंगे खाना…

    February 26, 2026

    रोज़ाना एक संतरा खाएं तो ये फायदे होंगे पढ़ते साथ आप शुरू कर देंगे खाना…

    February 26, 2026

    अब स्कूलों के समय में बदलाव, डीईओ ने जारी किया आदेश…

    February 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मेहनत की चमक और सरकारी संबल श्रमिक की बेटी डिंपल कश्यप अब संस्कार सिटी स्कूल में संवार रही अपना भविष्य सीएम सायं…
    • रोज़ाना एक संतरा खाएं तो ये फायदे होंगे पढ़ते साथ आप शुरू कर देंगे खाना…
    • रोज़ाना एक संतरा खाएं तो ये फायदे होंगे पढ़ते साथ आप शुरू कर देंगे खाना…
    • अब स्कूलों के समय में बदलाव, डीईओ ने जारी किया आदेश…
    • आज का मौसम दिल्ली-यूपी से राजस्थान तक गर्मी का कहर, 36° पार पहुंचा पारा जानें पहाड़ों से मैदानों तक का ये हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?