रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के कुछ नेताओं को प्रभारी बनाए जाने के आदेश को कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने रद्द कर दिया हैं। कुमारी सैलजा ने सिर्फ रवि घोष को प्रशासन और संगठन का प्रभारी बनाने के लिए तत्काल आदेश जारी करने कहा है। गुरुवार को CM आवास में हुई बैठक में पार्टी के बड़े नेता इन नियुक्तियों पर नाराज हुए।
आपको बता दे कि, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने दो दिन पहले प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों को नया प्रभार सौंपने का आदेश जारी किया था, जिसमें उन्होंने प्रभारी महामंत्री प्रशासन और संगठन की जिम्मेदारी अरूण सिसोदिया, महामंत्री रवि घोष को बस्तर संभाग प्रभारी, महामंत्री अमरजीत चावला को रायपुर शहर, युथ कांग्रेस और एनएसयूआई प्रभारी, उपाध्यक्ष प्रतिमा चंद्राकर को राजनांदगांव प्रभारी, महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला को मोहला मानपुर प्रभारी, महामंत्री यशर्वधन राव को प्रशिक्षण प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी थी। इस आदेश को गुरुवार को सीएम आवास में हुई बैठक के बाद रद्द करने क आदेश कुमारी शैलेजा ने जारी किया हैं।
देखें आदेश –