
स्कूलों में बच्चों को सुरक्षित पहुंचाने के लिए लगाए गए वाहनों की जांच हेतु पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अशोक वाडेगावकर के मार्गदर्शन में जिले में संचालित स्कूलों के बसों का परमिट,लाइसेंस, फिटनेस,इंश्योरेंस,प्रदूषण सर्टिफिकेट, गाड़ी में फायर सेफ्टी समान,फर्स्ट एड किट,गाड़ी की पार्किंग लाइट, इंडिकेटर इत्यादि की जांच की गई।
जिसमें कल्याणिका स्कूल, भारत माता पब्लिक स्कूल,ओरिएंट स्कूल,ASN स्कूल की बसो की जांच की गई तथा गाड़ियों के संपूर्ण दस्तावेज रखने एवं सुरक्षा संबंधी संपूर्ण सामान रखने, धीरे चलने के निर्देश दिए गए सामान्य कमियों के कारण 9 वाहनों का चालान भी किया गया तथा 8600 रुपए समन शुल्क वसूल किया गया।
संपूर्ण कार्यवाही आर.टी.ओ. विवेक सिन्हा एवं उनके स्टाफ यातायात पुलिस निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी,उप निरीक्षक अमरनाथ शुक्ला,आरक्षक देवनारायण एवं आर दिनेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।