मुंबई
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल जल्द नेटफ्लिक्स की ‘लस्ट स्टोरीज 2’ और डिजनी + हॉटस्टार की वेब सीरीज ‘द ट्रायल: प्यार, कानून धोखा’ में नजर आएंगी. इस सीरीज में वह वकील की भूमिका निभा रही हैं. काजोल ने एक इंटरव्यू में अजय देवगन से अपने शादी और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ने के अपने फैसले पर बात की.
काजोल ने बताया अजय देवगन से शादी करना उनके लिए था बेहद कठिन फैसला’आईएएनएस’ के साथ एक साक्षात्कार में काजोल ने साझा किया कि उन्हें अपने निजी जीवन में कई कठिन निर्णय लेने पड़े। उसी के बारे में डिटेल्स शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कहा कि यह उनके करियर के पीक का समय था, जब उन्होंने शादी की थी। उन्होंने यह भी साझा किया कि वह अनिश्चित थीं कि वह पहले इंडस्ट्री में शामिल होंगी या नहीं।
उसी के बारे में राज़ खोलते हुए काजोल ने खुलासा किया कि इंडस्ट्री में शामिल होना उनके लिए एक गेम चेंजर था।पिता ने काजोल को दी थी यह नसीहतकाजोल ने आगे यह भी बताया कि उनके पिता ने उन्हें बहुत सावधानी से फिल्म इंडस्ट्री में प्रवेश करने के बारे में सोचने के लिए कहा क्योंकि उनका मानना था कि एक बार दर्शक आपको जिस नजर से देख लेते है, उसके बाद उनका नजरिया बदलना काफी मुश्किल हो जाता है। काजोल ने कहा, ‘मैं अपने पिता की इस बात से कभी सहमत नहीं थी। मुझे लगा ऐसा नहीं है। मैं जब चाहे दर्शकों का नजरिया बदल सकती हूं, लेकिन समय ने साबित कर दिया है कि वह सही थे।’