सांप का नाम सुनते ही हम डर जाते हैं. अगर देख लें तो सीधे वहां से नौ दो ग्यारह हो जाते हैं. सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह एक लड़की हाथ में अजगर पकड़े शख्स के पास पहुंच जाती है. वो तुरंत बिना कुछ सोचे समझे उसे किस करने लगती है.
जैसे ही लड़की आगे बढ़कर किस करती है अजगर उसका मुंह पकड़ लेता है. जिस फुर्ती के साथ अजगर ने लड़की का मुंह पकड़ा उसे देख हर कोई दहल गया. मौके पर ही लोगों में चीख-पुकार मच गई. हालांकि, मालूम होता है कि ये पालतू है तभी कोई भी उसके पास जाने में डर नहीं रहा है. अजगर से लड़की को छुड़ाने की काफी कोशिश होती है तब जाकर वो उसे छोड़ता है.