
विशाखापट्टनम। विशाखापट्टनम से नजदीक अनाकापल्ली जिले के अच्युतापुरम एसईजेड में साहिती फार्मा इकाई में रिएक्टर में जबरदस्त धमाका हुआ है। इस धमाके में दो लोगों की मौत हो गई है। धमाके के बाद घटनास्थल पर आग लग गई है, जिसपर काबू पाने के लिए दमकल की तीन गाड़ियों मौके पर मौजूद
धमाके की वजह से कई लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका है। पुलिस ने जानकारी दी कि इस विस्फोट की चपेट में आकर चार लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। पुलिस ने आगे जानकारी दी कि आग की लपटों को बुझाने और वहां एकत्र भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है ताकि वे दुर्घटनास्थल की ओर न बढ़ें। परवाड़ा के डीएसपी केवी सत्यनारायण ने शुक्रवार को पीटीआई-भाषा को बताया,”अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि कितने लोगों की मौत हुई है, लेकिन चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं।” केवी सत्यनारायण ने आगे जानकारी दी कि घायलों को एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल ले जाया जा रहा है