नई दिल्ली, जरीन खान हिंदी के अलावा पंजाबी फिल्मों में भी अभिनय करती हैं। सितारों की निजी जिंदगी में उनसे ज्यादा दिलचस्पी उनके प्रशंसकों को होती है। कोई अगर सिंगल है, तो उसकी शादी कब और किससे होगी, इसे लेकर भी वह उनसे बिना कुछ सोचे-समझे सवाल पूछ लेते हैं। वहीं, इंटरनेट मीडिया पर वे अपनी सलाह भी दे देते हैं। ऐसी ही सलाह वीर फिल्म की अभिनेत्री जरीन खान को कुछ यूजर्स ने दे दी।जरीन खान को सलमान खान से शादी करने की राय किसने दी है?
जरीन खान इंस्टाग्राम लाइव चैट पर फैंस से बातचीत कर रही थी कि एक यूजर ने उनसे कह दिया कि आप भाईजान सलमान खान से शादी कर लो। फिर क्या था, जरीन को यह बात बिल्कुल पसंद नहीं आई। उन्होंने तुरंत इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा,”आप लोगों के पास कुछ और काम नहीं हैं क्या। आप लोग ज्ञान क्यों देने लग जाते हैं कि मुझे क्या करना चाहिए, क्या नहीं, किससे शादी करनी चाहिए, किससे नहीं।
मैं क्या, यहां पर आप लोगों को कोई ज्ञान दे रही हूं। मैं बस बातें कर रही हूं, जब मैं कोई सलाह आपको नहीं दे रही हूं, तो आप क्यों दे रहे हैं। इंटरनेट मीडिया का सही उपयोग करो, यह बेकार के सवाल पूछने से क्या होगा।”जरीन खान क्या शो बिग बॉस में जाने वाली है?इस लाइव में कई लोगों ने जरीन को रियलिटी शो बिग बॉस में भी जाने का सुझाव भी दिया। इस पर जरीन ने कहा,”मैं बिग बॉस में नहीं जा सकती हूं।
मुझे लगता है कि वह शो मेरे लिए नहीं बना है। मैं अपनी निजी जिंदगी को इस तरह से सबके सामने लेकर नहीं आ सकती हूं।”जरीन खान सलमान खान को क्या मानती है?जरीन खान ने सलमान खान को अपना गॉडफादर बताया है। हालांकि, उनका कहना है कि छोटी-छोटी बातों के लिए वे उनकी मदद नहीं लेते है। जरीन खान का अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है । वह सोशल मीडिया पर भी काफी फेमस है।