Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » प्रदेश में जल जीवन मिशन के अंतर्गत वर्तमान में 25 लाख 87 हजार 068 घरेलू नल कनेक्शन दिए जा चुके…
    शीर्ष आलेख

    प्रदेश में जल जीवन मिशन के अंतर्गत वर्तमान में 25 लाख 87 हजार 068 घरेलू नल कनेक्शन दिए जा चुके…

    By Tv 36 HindustanJuly 7, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर : राज्य के ग्रामीण अंचलों में निःशुल्क घरेलू नल कनेक्शन देने का काम तेजी से किया जा रहा है। प्रदेश में जल जीवन मिशन के अंतर्गत घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत 50 लाख 10 हजार 812 परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन दिया जाना है। जिसके तहत वर्तमान में 25 लाख 87 हजार 068 घरेलू नल कनेक्शन दिए जा चुके हैं।

    इसके साथ-साथ राज्य के 43 हजार 981 स्कूलों, 41 हजार 725 आंगनबाड़ी केन्द्रों तथा 17 हजार 290 ग्राम पंचायत भवनों और सामुदायिक उप-स्वास्थ्य केन्द्रों में टेप नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की व्यवस्था की गई है। जिसमें छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिला सर्वाधिक 2 लाख 30 हजार 343 ग्रामीण परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन देने में अग्रणी है। इसी तरह राजनांदगांव जिला 1 लाख 79 हजार 187 तथा रायगढ़ जिला 1 लाख 53 हजार 318 परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन देने में क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर है।:

    : प्रतिदिन 55 लीटर के मान से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहामुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रुद्रकुमार के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे जल जीवन मिशन के अंतर्गत राज्य में प्रति व्यक्ति, प्रतिदिन 55 लीटर के मान से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है, इसके लिए सभी जिलों में कार्ययोजना तैयार कर तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। इस मिशन के तहत घरेलू नल कनेक्शन के अतिरिक्त स्कूल, उप-स्वास्थ्य केंद्र एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में भी रनिंग वाटर की व्यवस्था की जा रही है।

    साथ ही साथ जमीनी स्तर पर राज्य में सिंगल विलेज स्कीम और मल्टी विलेज स्कीम सहित अन्य पेयजल योजनाओं सहित जल जीवन मिशन के कार्यों का क्रियान्वयन सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी डॉ. एस. भारतीदासन और मिशन संचालक श्री आलोक कटियार द्वारा लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है।

    : जल जीवन मिशन के तहत अब तक रायपुर जिले में 1 लाख 38 हजार 137, महासमुंद जिले में 1 लाख 26 हजार 221, बलौदाबाजार-भाटापारा में 1 लाख 26 हजार 213, धमतरी जिले में 1 लाख 25 हजार 966, कवर्धा 1 लाख 15 हजार 919, बिलासपुर जिले में 1 लाख 11 हजार 117, दुर्ग 1 लाख 10 हजार 002 और बेमेतरा जिले में 1 लाख 06 हजार 796 नल कनेक्शन दिए जा चुके हैं। इसी तरह मुंगेली में 1 लाख 04 हजार 526, बालोद में 01 लाख 01 हजार 907, गरियाबंद 85 हजार 878, बलरामपुर में 78 हजार 832, सरगुजा जिले के 77 हजार 405, जशपुर में 76 हजार 939,

    कोरबा में 74 हजार 324, सूरजपुर में 71 हजार 104, बस्तर में 69 हजार 384, कोण्डागांव में 66 हजार 601, कांकेर 66 हजार 145, कोरिया में 64 हजार 505, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 33 हजार 418, सुकमा में 27 हजार 253, बीजापुर 25 हजार 071, दंतेवाड़ा में 23 हजार 565 और नारायणपुर जिले में 16 हजार 944 ग्रामीण परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन दिए जा चुके हैं।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअमित शाह के आंतरिक सर्वे में छत्तीसगढ़ के 34 विधानसभा सीट पर भाजपा को निश्चित जीत मिल रही…
    Next Article ट्रेनर और संचालक जिम में आने वाली महिलाओं के साथ करते थे ऐसा काम…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    अब किंग में होगा बड़ा सरप्राइज शाहरुख खान को ऐसे अंदाज़ में देखेंगे फैंस, जैसा पहले कभी नहीं…

    March 2, 2026

    इजरायल-ईरान युद्ध क्या होगा भारत का स्टैंड PM ने बुलाई CCS की बैठक, मिडिल-ईस्ट तनाव पर होगा मंथन…

    March 2, 2026

    आखिर कितना महंगा होगा डीजल-पेट्रोल और सोना-चांदी, मिडिल ईस्ट टेंशन का भारत पर होगा ये असर यहां जानिए सारे समीकरण…

    March 2, 2026

    आज का मौसम दिल्ली में गर्मी का कहर, इन प्रदेशों में भी ऊपर जाएगा पारा, जानें अपने शहर का हाल…

    March 2, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • अब किंग में होगा बड़ा सरप्राइज शाहरुख खान को ऐसे अंदाज़ में देखेंगे फैंस, जैसा पहले कभी नहीं…
    • इजरायल-ईरान युद्ध क्या होगा भारत का स्टैंड PM ने बुलाई CCS की बैठक, मिडिल-ईस्ट तनाव पर होगा मंथन…
    • आखिर कितना महंगा होगा डीजल-पेट्रोल और सोना-चांदी, मिडिल ईस्ट टेंशन का भारत पर होगा ये असर यहां जानिए सारे समीकरण…
    • आज का मौसम दिल्ली में गर्मी का कहर, इन प्रदेशों में भी ऊपर जाएगा पारा, जानें अपने शहर का हाल…
    • आज का राशिफल आज सोमवार को किस्मत देगी साथ या आएंगी चुनौतियां जानें 12 राशियों का हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?