नॉर्थ अफ्रीकी देश सूडान में पिछले 3 महीनों से मिलिट्री और पैरामिलिट्री फोर्स में लड़ाई जारी है। राजधानी खार्तुम के पास ओमडुरमैन शहर में शनिवार को हवाई हमले किए गए। इसमें 22 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं। अल जजीरा के मुताबिक ये अटैक शहरी इलाके में हुआ अब तक का सबसे खतरनाक हमला है।पैरामिलिट्री फोर्स RSF ने सूडान मिलिट्री फोर्स को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। RSF के मुताबिक इस हमले में 31 आम नागरिकों की मौत हुई है।
सेना ने रेसिडेंशियल इलाके को निशाना बनाया। उन्होंने कहा- सूडान की आर्मी जनरल अब्देल फतह अल-बुरहान आतंकी हमला करवाकर देश की जनता को निशाना बना रहे हैं।सूडान की हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, 15 अप्रैल से जारी इस लड़ाई में अब तक 1133 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं करीब 30 लाख लोग अपना घर छोड़कर जा चुके हैं।
इनमें से करीब 7 लाख लोग आसपास के देशों में रह रहे हैं।UN एसेंजी के मुताबिक, 3 महीने से जारी लड़ाई के बीच कई महिलाओं के साथ रेप और छोटी बच्चियों को किडनैप करने के भी मामले सामने आए हैं। वहीं, अमेरिका और सऊदी अरब जैसे देशों ने कई बार दोनों फोर्सेज के बीच सीजफायर कराने की भी कोशिश की लेकिन वो कामयाब न हो सके।
