Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सीएम ममता बनर्जी ने राज्य की विपक्षी पार्टियों पर बोला करारा हमला , राजनीति की गलियों में मची खलबली….
    राजनीति

    सीएम ममता बनर्जी ने राज्य की विपक्षी पार्टियों पर बोला करारा हमला , राजनीति की गलियों में मची खलबली….

    By Tv 36 HindustanJuly 12, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। बंगाल पंचायत चुनाव के वोटों की गिनती अभी जारी है. इस बीच सीएम ममता बनर्जी ने राज्य की विपक्षी पार्टियों पर करारा हमला बोला है. ममता ने कहा कि ‘राम, श्याम और वाम’ ने मिलकर चुनाव में हिंसा की साजिश रची. यहां ममता ने बीजेपी, कांग्रेस और CPIM पर एक साथ हमला बोला है. बता दें कि पंचायत चुनाव पूरी तरह हिंसा की भेंट चढ़ा दिखा. सिर्फ वोटिंग वाले दिन ही 19 लोगों की हत्या हो गई थी. ये सभी किसी ना किसी राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता बताए गए. वोटिंग वाले दिन हिंसा में जान गंवाने वाले 19 लोगों के परिवारों को ममता सरकार मुआवजा देगी. सीएम ममता ने ऐलान किया कि जिन 19 लोगों की हत्या हुई है, उनके परिवारवालों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी.

    हिंसा पर बात करते हुए सीएम ममता ने कहा कि मैं हिंसा को सपोर्ट नहीं करती, ना ही नफरत और हिंसा की राजनीति में पड़ती हूं. मुझे ये कहते हुए दुख हो रहा है कि राम, श्याम और वाम ने मिलकर चुनाव में खलल डालने के लिए हिंसा का इस्तेमाल किया. यहां ममता BJP, कांग्रेस और वाम पंथी पार्टी CPIM का जिक्र कर रही थीं. हिंसा पर बात करते हुए ममता ने कहा कि मुझे दुख है कि लोगों की जान गई. लेकिन ये हिंसा कुछ ही इलाकों में हुई. 70 हजार बूथों में से सिर्फ 60 बूथों पर हिंसा देखने को मिली है. उन्होंने आगे सवाल उठाया कि राज्य में 80 हजार से ज्यादा केंद्रीय सुरक्षा बल लगा था. फिर भी भानगर में हिंसा कैसे हो गई? वहां केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात थे, लेकिन जख्मी सिर्फ मेरे पुलिसवाले क्यों हुए?
    ममता ने आगे बीजेपी पर सीधा हमला बोला. उन्होंने कहा कि बीजेपी नेताओं को राजनीति छोड़ देनी चाहिए.

    ममता ने कहा, ‘लोकतंत्र की हत्या करने वालों को राजनीति में रहने का अधिकार नहीं है. मैं लंबे वक्त तक चुप रही लेकिन मेरे सब्र की भी एक सीमा है.’ प्रेस कॉन्फ्रेंस में बंगाल सीएम ने आगे कहा, ‘सत्ताधारी बीजेपी ने फर्जी प्रोपगेंडा फैलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी.’ वह बोलीं कि मेरे लिए इतनी नफरत क्यों है? क्या इसलिए कि मैं पिछड़े परिवार से आता हूं. या इसलिए कि मैं एकता की बात करती हूं.

    बंगाल में 8 जुलाई को पंचायत चुनाव की वोटिंग हुई थी. वहीं 11 जुलाई को वोटों की गिनती शुरू हुई. चुनाव बैलेट पेपर से हुए थे. फिलहाल कुछ जगहों पर वोटों की गिनती जारी है. अब तक के नतीजों के मुताबिक, TMC 34901 ग्राम पंचायत सीटों (कुल 63229 में से) पर जीत चुकी है. वहीं बीजेपी 9719 सीटों पर विजयी हुई है. CPM के खाते में 2938 वहीं कांग्रेस के पास 2542 सीट हैं. पंचायत चुनाव से पहले प्रचार के दौरान तो हिंसा हुई ही थी, लेकिन वोटिंग वाले दिन भी बंगाल में जमकर हिंसा और हंगामे की तस्वीरें आईं. कहीं खुले आम गोलियां और बम चले. तो कहीं कोई बैलेट बॉक्स लेकर भाग गया तो किसी ने इसमें आग ही लगा दी थी.

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india politics Today news कोलकाता
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleऑनलाइन गेम से बच्चे का जीवन हुआ तबाह, खोना पड़ा मानसिक संतुलन
    Next Article सोना – चांदी के बाद अब होने लगी टमाटर की चोरी, जाँच में जुटी पुलिस….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    गजब हो गया, आसमान छूती कीमतों के बाद अब थमे सोने-चांदी के दाम, जानें यहां से 13 अप्रैल के ताजा भाव…

    April 13, 2026

    मध्य प्रदेश कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आज; प्रदेश में तेज गर्मी का दौर शुरू…

    April 13, 2026

    छत्तीसगढ़ में इतने डिग्री के पार जाएगा तापमान, बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग में सताएगी गर्मी; इस दिन से चलेगी…

    April 13, 2026

    संसद के विशेष सत्र से पहले, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा महिला आरक्षण विधेयक का मुद्दा; याचिका पर सुनवाई…

    April 13, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • गजब हो गया, आसमान छूती कीमतों के बाद अब थमे सोने-चांदी के दाम, जानें यहां से 13 अप्रैल के ताजा भाव…
    • मध्य प्रदेश कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आज; प्रदेश में तेज गर्मी का दौर शुरू…
    • छत्तीसगढ़ में इतने डिग्री के पार जाएगा तापमान, बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग में सताएगी गर्मी; इस दिन से चलेगी…
    • संसद के विशेष सत्र से पहले, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा महिला आरक्षण विधेयक का मुद्दा; याचिका पर सुनवाई…
    • जन्मदिन विशेष जनसेवा का पर्याय उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?