Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज का राशिफल : मेष, कन्‍या और वृश्चिक राशि वालों के लिए आर्थिक लाभ का दिन, जानिए सभी जातकों का हाल…
    जीवन शैली

    आज का राशिफल : मेष, कन्‍या और वृश्चिक राशि वालों के लिए आर्थिक लाभ का दिन, जानिए सभी जातकों का हाल…

    By Tv 36 HindustanJuly 14, 2023No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन उतार चढ़ाव भरा रहने वाला है। हर ग्रह का स्वामी ग्रह होता है। ग्रहों के परिवर्तन से मानव जीवन में असर पड़ता है। आज यानी शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित है। वहीं रुपये-पैसे के मामले में कन्‍या और वृश्चिक वालों के लिए सबसे ज्‍यादा फायदे वाला रहेगा। आपको आर्थिक होने के साथ ही करियर के मामले में भी शुभ समाचार मिल सकता है। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

    मेष– मेष राशि के लोग आज फालतू के काम में उलझे रहेंगे और आपका किसी काम में मन नहीं लगेगा। आप अपनी आमदनी और आय के स्रोत मजबूत करने में जुटे हुए थे और अब जाकर आपको इसमें सफलता प्राप्‍त होगी और आप खुद को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास करेंगे।

    वृष– वृष राशि के लोग आज कुछ चिंता और परेशानियों से घिरे रहेंगे। आपकी चिंताओं के कई कारण हैं। एक ओर आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चिन्तित हैं तो दूसरी जमीन जायदाद और अन्य लेन देन के मामले भी फंसे पड़े हैं।

    मिथुन– मिथुन राशि के लोग इस वक्‍त अपने बढ़े हुए खर्च और घटे हुए कोष को लेकर परेशान हो रहे हैं। अनाप शनाप खर्च करने से आपकी देनदारी बढ़ सकती है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें और इस वक्‍त किसी को उधार देने से बचें। ऐसा हो सकता है कि आपका यह पैसा लौटकर ही न आ पाए।

    कर्क– कर्क राशि के लोग आज भी कुछ पुरानी चिंताओं से घिरे रहेंगे। आप काफी समय से अपने कामकाज या कारोबार को लेकर परेशान चल रहे थे। इस वक्त आपको जो मौका मिल रहा है उसे न गवाएं। किसी न किसी व्यवसाय या अनुबंध से जुड़े रहेंगे तो भाग्य भी आपका साथ देगा और आपको मेहनत का फल मिलेगा।

    सिंह– सिंह राशि के लोगों के लिए आज दिन मिश्रित फलकारक है। आपको कुछ कार्यों में लाभ तो कुछ में हानि हो सकती है। आज किसी काम में अपेक्षा के अनुरूप परिणाम न मिलने से आपके मन में निराशा होगी। दिन के उत्तरार्द्ध में राहत मिलेगी। आज पैसों के लेनदेन की वजह से ससुराल पक्ष के लोगों से नाराजगी के संकेत मिलेंगे। मधुरवाणी का प्रयोग करें और किसी बात पर नाराज होने से बचें।

    कन्या– कन्या राशि के लोगों को भाग्‍य का साथ मिल रहा है और आज आप हर कार्य को पूरी निर्भीकता के साथ करेंगे। साहसपूर्वक अपने कठिन कार्यों को संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। आपको अपने घर के लोगों का हर प्रकार का सहयोग प्राप्‍त होगा। पत्नी को लेकर आपको कुछ भागदौड़ करनी पड़ सकती है और इस कारण से मन परेशान रहेगा। व्यर्थ व्यय का योग भी है। आप मन से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्‍वार्थ समझेंगे। व्यापार में धनलाभ होगा।

    तुला– तुला राशि वालों के लिए आज आर्थिक लाभ का दिन है और आपके कार्य पूर्ण होंगे। आपके अधिकार और संपत्ति में भी वृद्धि होगी। आज आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा और आप दूसरों की सेवा करने में पूरा दिन बिता देंगे। पराक्रम भाव में शुभ ग्रह के होने से आप कुछ बड़े फैसले सकते हैं और इनमें आपको लाभ भी होगा। आज आपको नए कार्य में निवेश करने में लाभ होगा।

    वृश्चिक– वृश्चिक राशि वालों का मन आज किसी कारण से अशांत और परेशान रहेगा। व्यापार में वृद्धि के लिए किए गए प्रयास निष्फल हो सकते हैं और आपको किसी मामले में फैसला करने में समस्‍या हो सकती है। आप अपने धैर्य और प्रतिभा से शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। यदि कोई वाद, विवाद राज्य में लंबित है तो उसमें सफलता प्राप्‍त होगी। किसी कार्य में निवेश करने का आपको लाभ मिलेगा।

    धनु– धनु राशि वालों का दिन शुभ है और आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। जो भी फैसला करेंगे वो आपके हित में होगा। आपकी विद्या और बुद्धि में वृद्धि होगी। आपके अन्दर दान पुण्य एवं परोपकार की भावना विकसित होगी। आज धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा और उसमें आपका खर्च भी होगा। भाग्य की ओर से भी आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा, आर्थिक स्थिति भी आपकी मजबूत होगी। सांयकाल से लेकर रात आपको आज जरूरी कार्य पूर्ण करने में काफी मेहनत करनी पड़ सकती है।

    मकर– मकर राशि के लोगों का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति के साथ ही ऐसे अनावश्यक खर्चे भी करने पड़ सकते हैं जो कि न चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ेंगे। ससुराल पक्ष से मान सम्मान मिलेगा और आपको अपने व्यवसाय में भी लाभ होगा। किसी नए कार्य में निवेश करना पड़े तो जरूर करें, भविष्य में लाभ होगा।

    कुंभ– कुंभ राशि वालों का भाग्‍य साथ दे रहा है और आज आपका दिन बुद्धि विवेक से नई-नई खोज करने में व्यतीत होगा। आप सीमित एवं आवश्यकतानुसार ही व्यय करें तो आपका दिन बेहतर होगा। सांसारिक सुख भोग और नौकर चाकरों का सुख पूर्ण रूप से प्राप्‍त होगा और आपकी योजनाएं पूर्ण होंगी। किसी प्रकार की यात्रा भी हो सकती है, जो लाभकारक रहेगी।

    मीन– मीन राशि वालों का दिन आज उद्देश्‍य की पूर्ति वाला होगा। बहुत समय से लटका हुआ पुत्र या पुत्री को कोई विवाद हल हो सकता है। खुशमिजाज व्यक्तित्व होने के कारण अन्य व्यक्ति आपके करीब आने का प्रयास करेंगे। सामाजिक सम्मान मिलने से आपका मनोबल बढ़ा रहेगा। रात्रि में परिवार के लोगों के साथ अच्‍छा वक्‍त बीतेगा।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews नई दिल्ली
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleफटी हुई किताब बिकी 11 लाख रुपए में…
    Next Article पसीने की बदबू से हैं परेशान, तो बिना देर किए अपनाएं ये नुस्खा….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    65 साल का दरिंदा और 5 दिन की हैवानियत 9 साल की मासूम से दरिंदगी के आरोपी के घर चला…

    January 21, 2026

    दुनिया पहली बार देखेगी भारत की ये मिसाइल, लाहौर-कराची को एक झटके में कर सकता है तबाह…

    January 21, 2026

    मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में आज यहां सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में कैबिनेट की बैठक…

    January 21, 2026

    आज बुधवार को करें गणेश जी की पूजा, बुध दोष से मुक्ति और सफलता के लिए ये हैं रामबाण उपाय…

    January 21, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    ADS
    Ads
    ADS
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • 65 साल का दरिंदा और 5 दिन की हैवानियत 9 साल की मासूम से दरिंदगी के आरोपी के घर चला…
    • दुनिया पहली बार देखेगी भारत की ये मिसाइल, लाहौर-कराची को एक झटके में कर सकता है तबाह…
    • मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में आज यहां सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में कैबिनेट की बैठक…
    • आज बुधवार को करें गणेश जी की पूजा, बुध दोष से मुक्ति और सफलता के लिए ये हैं रामबाण उपाय…
    • अब धान खरीदी की तारीख बढ़ेगी सीएम साय कैबिनेट की बैठक शुरू…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?