Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » गृह मंत्री अमित शाह ने डार्क वेब को आतंकवाद, कट्टरपंथ और दुनिया की अर्थव्यवस्था के लिए एक बड़ा खतरा बताया…
    शीर्ष आलेख

    गृह मंत्री अमित शाह ने डार्क वेब को आतंकवाद, कट्टरपंथ और दुनिया की अर्थव्यवस्था के लिए एक बड़ा खतरा बताया…

    By Tv 36 HindustanJuly 15, 2023No Comments8 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जी-20 सम्मेलन में डार्क वेब को लेकर दुनिया के सामने खड़ी होने वाली एक अदृश्य मुसीबत के बारे में जानकारी दी. गृह मंत्री ने इसे आतंकवाद, कट्टरपंथ और दुनिया की अर्थव्यवस्था के लिए एक बड़ा खतरा बताया, लेकिन डार्क वेब पर जो एक चीज तेजी से बढ़ रही है और वह है दूसरों की जानकारी को आसानी से हासिल करके उसका मिसयूज करना. जब बात डार्क वेब की हो तो तेजी से बढ़ रही टेक्नोलॉजी और इसके प्रति लोगों में सही जानकारी का आभाव भी खतरे से कम नहीं है.कुछ समय पहले इससे जुड़ा एक मामला सामने आया, जहां एक लड़के को पुलिस पकड़कर थाने लाती है और इसके खिलाफ एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी.

    पुलिस इस मामले में सच और झूठ में फर्क नहीं कर पा रही थी, लेकिन जब पुलिस ने इस लड़के से पूछताछ की और इसके फोन को देखा तो उसमें एक-दो नहीं बल्कि 31 महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो थे. इन वीडियो को देखकर पुलिस समझ जाती है कि महिला जो आरोप लगा रही है, वह सही है. पुलिस ने जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो इस तरह की वीडियो का नंबर 66 तक पहुंच गया था.यह घटना पश्चिम बंगाल के हुगली जिले की है. यहां पर एक महिला काफी परेशान थी और करीब ढाई से तीन महीने तक जूझते हुए उसने पुलिस के पास जाने का निर्णय लिया. हालांकि उसके लिए यह आसान नहीं था क्योंकि उसकी बदनामी हो सकती थी और ससुराल वाले भी उसको छोड़ सकते थे, लेकिन उसके साथ जो भी हो रहा था, वह उतना डरावना था कि वह सबकुछ दांव पर लगाने को तैयार थी.

    वह पुलिस के पास पहुंचती है और उनको सारा मामला बताती है.कैसे बनाया महिला को शिकारमहिला पुलिस को बताती है कि इस घटना की शुरुआत कुछ दिन पहले हुई थी. इनके घर में एक बच्चे का जन्मदिन था और उसके लिए उसने एक शानदार केक मंगवाने की सोची. वह ऑनलाइन जाकर एक केक ढूंढती है और अपने आस-पास की दुकानों पर जाकर उस तरह के केक को बनवाने के बारे में कहती है, लेकिन सभी दुकानवाले मना कर देते हैं. फिर कुछ समय के बाद उसकी मेहनत रंग लाती है और एक दुकानदार कहता है कि वह इस तरह का केक बना सकता है और इसे उनके अलावा पूरे शहर में कोई नहीं बना सकता.महिला केक ऑर्डर कर देती है और उसकी डिलिवरी करने के लिए एक शख्स घर पर आता है.

    आने से पहले वह कॉल करता है कि आपने एक केक बनवाया है और मैं उसको लेकर आ रहा हूं. आप घर पर ही हैं क्या. महिला उससे बात करने के बाद उसे आने के लिए कहती है. थोड़ी देर में वह लड़का घर पर आता है और केक की डिलिवरी देता है, लेकिन महिला की सुंदरता को देखकर वह उस पर फिदा हो जाता है.वह कुछ कदम चलने के बाद फिर पीछे मुड़ता है और महिला को आवाज देते हुए कहता कि आपसे एक काम और है. महिला भी रुक जाती है और पूछती है कि आखिर क्या काम है. लड़का कहता है कि मैं एक गरीब डिलिवरी बॉय हूं, आप अच्छी घर से हैं और पैसे वाली भी हैं. ऐसे में अगर आपके पास मेरे काम को लेकर फीडबैक के लिए फोन आए तो आप अच्छा फीडबैक देना, इससे मेरी मदद हो जाएगी और कुछ पैसे भी बन जाएंगे

    इसके साथ ही डिलिवरी करने आया वह लड़का कहता है कि जिस भी दिन आपके पास फीडबैक के लिए फोन आएगा, मैं उससे एक दिन पहले आपको फोन करके उसके बारे में बात दूंगा. इसके एक सप्ताह बाद उस महिला के पास एक कॉल आता है और वह डिलिवरी बॉय अपने बारे में बताता है. इसके साथ ही महिला को कहता है कि कुछ ही देर में आपके पास फोन आएगा और आप मेरे काम का उसे बेहतर फीडबैक दें.

    महिला को सबकुछ याद था और इसीलिए वह हां कर देती है.फिर महिला के पास एक कॉल आता है और वह डिलिवरी बॉय के बारे में फीडबैक मांगता है, महिला भी उसके बारे में अच्छा फीडबैक देती है. तभी फोन करने वाला शख्स कहता है कि डिलिवरी बॉय के बारे में आपका फीडबैक अच्छा है और हमको उसे रिकॉर्ड करके रखना है, ताकि उस लड़के की मदद हो सके. इसके साथ ही अगर आप वीडियो कॉल पर फीडबैक देंगी तो आपको अगले ऑर्डर के लिए 50% का डिस्काउंट भी दिया जाएगा. महिला भी डिस्काउंट की बात सुनकर तैयार हो जाती है. उसके बाद वीडियो कॉल के जरिए फीडबैक दे देती है.एक सप्ताह बाद रची गई साजिशसबकुछ ठीक-ठाक चल रहा था, तभी एक सप्ताह बाद महिला के वाट्सऐप नंबर पर एक वीडियो आता है, जिसमें उसको अश्लील अवस्था में दिखाया गया था.

    हालांकि इस वीडियो में सिर्फ चेहरा महिला का था, जबकि बॉडी दूसरे की थी और यह वीडियो किसी एक की मदद से बनाया गया था, जोकि डॉर्क वेब पर आसानी से उपलब्ध होते हैं. अब महिला को अहसास हो गया कि उससे एक बड़ी गलती हुई है और वह इस बारे में घरवालों को भी बताने से डर रही थी. तभी वह डिलिवरी बॉय और दूसरे लड़के के पास फोन करती है, लेकिन दोनों में कोई भी जवाब नहीं देता है.कुछ देर के बाद महिला को एक फोन आता है और डिलिवरी बॉय बोल रहा होता है. वह महिला को जानकारी देता है कि मुझे वीडियो के बारे में जानकारी है और यह दूसरे शख्स के पास भी है

    . वह महिला को धमकी देता है कि आपको इसके लिए हर्जाना भरना पड़ेगा नहीं तो इस वीडियो को वायरल कर दिया जाएगा. महिला को कुछ दिन के बाद फोन आता है और वह एक जगह पर उसे बुलाता है, साथ ही कुछ पैसे लेकर आने की बात भी कहता है.महिला भी इस दलदल से बाहर निकला चाहती थी तो उनके बताए पते पर जाती है और उनसे मिलती है, लेकिन यहां पर जाने के बाद वह दोनों उससे शारीरिक संबंध बनाने की मांग करते हैं. महिला के मना करने के बाद वह उसको डराते हैं और वीडियो को वायरल करने की धमकी देने लगते हैं, मजबूरन महिला मान जाती है और वह दोनों उसके साथ दरिंदगी करते हैं

    .फिर आया नया वीडियो मैसेजहालांकि इस सब के बाद महिला सोचती है कि अब मामला खत्म हो जाएगा और वह रोते बिलखते घर पहुंचती है. तभी उसके मोबाइल पर एक अन्य वीडियो आता है और यह पुराना वीडियो नहीं था, बल्कि ये वो था, जो उन दोनों ने किया था और चुपके से उसको रिकॉर्ड कर लिया था. अभी तक उन दोनों ने महिला को फर्जी वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल किया था, लेकिन अब उनके पास महिला का नया और असली वीडियो था. यह देखकर महिला पूरी तरह से टूट जाती है, लेकिन उसको समझ में नहीं आता कि वह क्या करे.

    इसके साथ ही दोनों दरिंदे महिला को ढाई से तीन महीने तक शारीरिक संबंध और पैसे दोनों के लिए मजबूर करते हैं.इससे महिला काफी परेशान हो जाती है और जब उसके सब्र का बांध टूट जाता है तो वह पुलिस के पास पहुंच जाती है. उसको आपबीती बताती है. इसके साथ ही वह उन दोनों का नंबर भी पुलिस को देती है. पुलिस इन नंबरों को ट्रेस पर लगाती है और फिर इनकी लोकेशन के बारे में पता करती है.पकड़ने पहुंची पुलिस के भी उड़े होशपुलिस सबसे पहले डिलिवरी बॉय का पता लगाती है और उस महिला को साथ लेकर उस ठिकाने पर पहुंचती है, लेकिन वह भी यहां पर जाकर हैरान रह जाती है.

    दरअसल जब पुलिस वहां पर पहुंची तो डिलिवरी बॉय किसी दूसरी महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने में लगा था. उसने पुलिस से कहा कि वह महिला उसकी दोस्त है और मर्जी से यहां पर आई थी. हालांकि पुलिस महिला को जाने देती है और उसको थाने लाती है, लेकिन वह महिला पर ही आरोप लगाना शुरू कर देता है.उसका कहना है कि महिला उसको ब्लैकमेल कर रही थी और उसको मजबूरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने पड़े, लेकिन जब पुलिस उसका फोन चेक करती है तो अलग-अलग जगह पर 31 वीडियो उसको मिलते हैं. पुलिस भी फोन देखते ही सारा माजरा समझ गई और दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लेती है.

    दोनों से पूछताछ की गई तो पता चला कि वह डिलिवरी बॉय कई जगह पर डिलिवरी का काम करता है और फिर ऑर्डर लेकर जाता है. इसके बाद वह फीडबैक के नाम पर डिस्काउंट की बात कहता है और वह सिर्फ सुंदर और अमीर महिलाओं को ही टारगेट करता था. फिर उसका खेल शुरू होता और वीडियो के जरिए फीडबैक लेने के नाम पर एक ऐप के आधार पर महिलाओं का नकली वीडियो बनाकर उनको ब्लैकमेल किया जाता है. उसका हर तरीके से शोषण किया जाता.पुलिस ने जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो पता चला कि उसने अभी तक 66 महिलाओं को शिकार बनाया है. पुलिस ने कई महिलाओं से संपर्क साधा, लेकिन किसी ने भी इस बारे में बोलने से मना कर दिया.

    हालांकि सिर्फ उस एक महिला के आधार पर पुलिस ने दोनों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया. ऐसे में टेक्नोलॉजी का प्रयोग करने से पहले उसके बारे में सही जानकारी होनी चाहिए और लालच से बचते हुए अपने आस-पास के लोगों को भी जागरूक करें क्योंकि जिस तरह से टेक्नोलॉजी बढ़ रही है, उससे भी तेजी से उसका दुरुपयोग हो रहा है.

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअब भारत की बिजली से रोशन होगा बांग्लादेश…
    Next Article आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में 17 लोगों की हुई मौत…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    ये चार पौधे बदल देंगे आपकी किस्मत घर की इस दिशा में लगाएं इन्हें…

    February 25, 2026

    ये चार पौधे बदल देंगे आपकी किस्मत घर की इस दिशा में लगाएं इन्हें…

    February 25, 2026

    पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानों में लौटेगी ठंड इन 6 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल…

    February 25, 2026

    एक मार्च को होगा टेपा व हास्य कवि सम्मेलन, पहनाएंगे सब्जियों की माला मोदी, पुतिन व ट्रंप खेलेंगे होली…

    February 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • ये चार पौधे बदल देंगे आपकी किस्मत घर की इस दिशा में लगाएं इन्हें…
    • ये चार पौधे बदल देंगे आपकी किस्मत घर की इस दिशा में लगाएं इन्हें…
    • पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानों में लौटेगी ठंड इन 6 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल…
    • एक मार्च को होगा टेपा व हास्य कवि सम्मेलन, पहनाएंगे सब्जियों की माला मोदी, पुतिन व ट्रंप खेलेंगे होली…
    • 45 साल के हुए ये एक्टर, 200 रिजेक्शन के बाद करियर को मिला ब्रेक, आज है करोड़ों के मालिक…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?