Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » महिलाओं के साथ होने वाली अप्रिय घटना को पहले ही पहचान लेगा एआई, जानें कैसे?
    तकनीकी

    महिलाओं के साथ होने वाली अप्रिय घटना को पहले ही पहचान लेगा एआई, जानें कैसे?

    By Tv 36 HindustanJuly 17, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ: यूपी में महिलाओं, सीनियर सिटीजन, बच्चों व दिव्यांगों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार पहले चरण में 17 नगर निगमों और गौतमबुद्धनगर को सेफ सिटी के रूप में विकसित करने जा रही है। इसके लिए सरकार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक का प्रयोग करेगी।

    इससे शत-प्रतिशत महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने, अपराधियों को पहचानने, शाेहदों पर नकेल कसने, किसी आपात स्थिति में महिलाओं व बच्चों की तत्काल मदद पहुंचाने और आत्महत्या को रोकने में मदद मिलेगी। इसमें अहम भूमिका डायल 112 की होगी, जिसे सरकारी और निजी सीसीटीवी को जोड़ा जाएगा। सेफ सिटी परियोजना के तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के प्रयोग से एसिड अटैक, महिलाओं पर हमले की घटना को पहले ही भांपा जा सकेगा।

    दरअसल, एआई बोतल या ग्लास में एसिड लेकर हमले की मंशा और महिला के हाव-भाव को भांपकर तुरंत अलर्ट जारी कर देगा। यह अलर्ट डायल 112 को मिलते ही पास के पीआरवी को सिग्नल के साथ घटना की लोकेशन और संबंधित थाने के पुलिसकर्मी को स्थिति से अवगत कराने के साथ तत्काल पहुंचने का निर्देश दिया जाएगा। इतना ही नहीं, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मदद के लिए किसी महिला, सीनियर सिटीजन, बच्चे और दिव्यांग द्वारा उठाए गए हाथ को भी चिह्नित कर एसओएस सिग्नल जारी कर देगा।

    इसके साथ ही महिलाओं की चेन, पर्स, गहने लूटने वालों की गाड़ियों के नंबर प्लेट को चिह्नित करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा महिलाओं का पीछा करने वालों की पहचान भी की जा सकेगी। स्कूल-कॉलेजों के पास मादक पदार्थ बेचने वालों और नियमित रूप से घूमने वालों की पहचान में आसानी होगी। यही नहीं यौन शोषण के आरोपियों के जेल से पैरोल, बेल आदि पर छूटने पर अलर्ट जारी होगा। नेशनल डाटाबेस में ऐसे व्यक्तियों का चेहरा भी दर्ज किया जाएगा।

    सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि एआई की मदद से महिलाओं की आवाजाही वाले इलाकों में धूम्रपान करने वालों के समूहों, यातायात का उल्लंघन करने वालों, सार्वजनिक स्थान एवं शराब की दुकानों के बाहर शराब पीने वालों के समूह की पहचान की जा सकेगी। इसके साथ ही सड़कों पर स्टंट करने वाले, लोगों के समूह और गाड़ियों से रास्ता ब्लॉक करने वालों की पहचान भी की जा सकेगी। साथ ही लापता लोगों का डाटाबेस में दर्ज विवरण के जरिये उनकी पहचान की जा सकेगी। सड़क दुर्घटना और किसी भी वारदात के दौरान हुए घटनाक्रम के विश्लेषण में भी आसानी होगी। आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस पुलों, फ्लाईओवर, रेलवे ट्रैक आदि पर आत्महत्या के प्रयास की प्रवृत्ति की पहचान भी करेगा।

    इन पर नजर रखेगा एआई

    हथियार लेकर चलने वालों पर।

    खुले में टॉयलेट करने वाले स्थानों पर।

    हत्या के मकसद से चोटों का पता लगाना।

    महिला के पीछे तेज और असामान्य दौड़ना।

    पान की दुकान के पास

    लड़कों/पुरुषों द्वारा महिलाओं के साथ छेड़-छाड़।

    विभिन्न स्थानों पर महिलाओं का पीछा करने,

    गारमेंट्स की दुकान व बाजार में

    लड़कों/पुरुषों का व्यवहार।

    Views: 0
    Hindi khabar Hindi news Today news तकनीकी विश्वविद्यालय लखनऊ सुरक्षित
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleविश्व को पसंद है बैंगन , जानिए बैंगन के बारे में पुरी जानकारी
    Next Article शिवभक्त : युवक ने शिवलिंग पर चढ़ाया अपना जीभ, देखने वाले हुए हैरान
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    क्या मनी प्लांट हमेशा के लिए पानी में उग सकते हैं जानिए मनी प्लांट लगाने के आसान टिप्स और ट्रिक्स…

    November 4, 2026

    10वीं के छात्रों को बड़ी राहत 1 विषय में फेल होने पर भी स्किल सब्जेक्ट बचाएगा साल, जानें नया नियम…

    November 4, 2026

    महादेव सट्टा ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर रायपुर कोर्ट में पेश, CBI ने मांगी इतने दिन की रिमांड…

    November 4, 2026

    दीपावली के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा मिठाई दुकानों का निरीक्षण…

    November 4, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • क्या मनी प्लांट हमेशा के लिए पानी में उग सकते हैं जानिए मनी प्लांट लगाने के आसान टिप्स और ट्रिक्स…
    • 10वीं के छात्रों को बड़ी राहत 1 विषय में फेल होने पर भी स्किल सब्जेक्ट बचाएगा साल, जानें नया नियम…
    • महादेव सट्टा ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर रायपुर कोर्ट में पेश, CBI ने मांगी इतने दिन की रिमांड…
    • दीपावली के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा मिठाई दुकानों का निरीक्षण…
    • वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की प्रदर्शनी को प्रथम पुरस्कार…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?