
कोरिया /पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल द्वारा दिए निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बैकुंठपुर कविता ठाकुर के मार्गदर्शन जिला क्षेत्र अंतर्गत अवैध कारोबार मादक पदार्थ गांजा शराब पर आबकारी अधिनियम एवं जुआ सट्टा कारोबार करने वालों पर अंकुश लगाने के सख्त निर्देश दिए गए थे
परिपालन कड़ी अंतर्गत प्राप्त मुखबिर सूचना एक सफेद रंग की कार सीजी 10 ए आर 8126 मैं अवैध स्वायप पादप औषधि तथा मन प्रभावी पदार्थ गांजा लोड रामानुजनगर तरफ से आ रहा है सूचना पर तत्काल टीम बनाकर मुखबिर के बताए स्थान ग्राम कुटेली मोड़ के पास पहुंच टीम तैनात की गई कुछ समय इंतजार के बाद रामानुजनगर तरफ से एक सफेद कार आता हुआ दिखा जिसे घेराबंदी कर कब्जे पुलिस लिया गया वाहन में महबूब खान निवासी सरभोका, गोलू यादव मंडलपारा बैकुंठपुर ,राजलाल उर्फ संतोष दास निवासी जूना पारा सरभोका मिले जिनके कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक बोरी में भूरे रंग के टेप में लपेटा हुआ गाजा का 19 पैकेट तथा एक काला बैग में 3 पैकेट गांजा एक बैग में 12 पैकेट गाजा एक प्लास्टिक बोरी में 15 पैकेट गांजा सभी गाजा पैकेट जप्त कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया जिसे न्यायालय में पेश किया जावेगा।

संपूर्ण कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक लवांग सिंह,रघुनाथ राम भगत ,प्रधान आरक्षक नवीन दत्त तिवारी,नवीन साहू,प्रआर अरविंद कोल आरक्षक रामायण सिंह ,सजल जायसवाल,अजीत रजवाड़े ,संदीप राय ,राजेश्वर साहू की महत्वपूर्ण सराहनीय भूमिका रही।
