Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » जोगी कांग्रेस ने किया चुनावी शंखनाद…
    शीर्ष आलेख

    जोगी कांग्रेस ने किया चुनावी शंखनाद…

    By Tv 36 HindustanJuly 20, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए कुछ ही महीने बचे है. इससे पहले छत्तीसगढ़ में जोगी कांग्रेस यानी राज्य के पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी की पार्टी की चुनावी शंखनाद कर दिया है. आज अमित जोगी ने रायपुर में हजारों की संख्या में भीड़ जुटा कर शक्ति प्रदर्शन किया और क्षेत्रीय दल की छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने का दावा कर दिया है. इस दौरान अजीत जोगी की बहू ऋचा जोगी ने मुख्यमंत्री पद और पार्टी के विलय और गठबंधन पर खुलासा कर दिया है.

    दरअसल, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने गुरुवार को चुनावी आगाज कर दिया है. रायपुर के पुराने बस स्टैंड पंडरी में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने आम सभा को संबोधित किया है और प्रदेश से आए जोगी कांग्रेस ले कार्यकर्ताओं को छत्तीसगढ़ में पूरी ताकत से चुनाव लड़ कर अजीत जोगी के सपने को पूरा करने का आह्वान किया है. आम सभा के बाद अमित जोगी के साथ हजारों कार्यकर्ता विधानसभा घेराव करने के लिए निकले. लेकिन पुलिस ने पहले से ही 3 अलग अलग जगह में बेरीकेट लगाकर कर जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को रोक दिया.

    इस बीच कार्यकर्ताओं और पुलिस जवानों के बीच जमकर धक्का मुक्की हुई है.जोगी कांग्रेस के विधानसभा घेराव में कार्यकर्ताओं के हाथ पार्टी का गुलाबी झंडा और छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर थी. अमित जोगी के हाथ में पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की तस्वीर थी. अमित जोगी ने बीजेपी और कांग्रेस की तरफ से लगातार उठाए जा रहे सवाल का जवाब देते हुए छत्तीसगढ़ में जोगी कांग्रेस की सरकार बनाने का दावा ठोक दिया है. उन्होंने कहा, “एक फिल्म का डायलॉग है. जिसमें कहा जाता है कि आज मेरे पास बिल्डिंग है, प्रॉपर्टी है, बैंक बैलेंस है और तुम्हारे पास क्या है? यही बीजेपी और कांग्रेस मुझसे पूछ रही है तो मेरा जवाब है मेरे पास मां रेणू (Renu Jogi) है.

    मां पिछले 2 साल से बीमार चल रही है. मैं 8 महीने से उनके साथ हॉस्पिटल में था. लेकिन मां ने आज मुझे कहा है कि तेरी दूसरी मां छत्तीसगढ़ महतारी है. छत्तीसगढ़ के अमीर धरती के गरीब लोगों को अमीर बनना है. इसलिए छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा कर अब हम पूरी ताकत से विधानसभा चुनाव लडेंगे.”पार्टी के विधायकों के बगावत के बाद पार्टी को कमजोर कहे जाने के बाद पार्टी के विलय पर सवाल उठाए जा रहे थे, इसपर अमित जोगी ने कहा, “हम कम नहीं है हम बम हैं, अभी तो पार्टी शुरू हुई है.

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleगगनयान मिशन में तीन अंतरिक्ष यात्रियों को 400 किलोमीटर की ऊंचाई पर भेजने की तैयारी …
    Next Article मणिपुर घटना में टीएस सिंहदेव ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला …
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    विदेश (ईजराईल) में रोजगार के अवसर जाने यहां से पद से लेकर वेतन तक सब कुछ…

    June 11, 2026

    इस गांव में दूध, खेतों तक पानी, युवाओं को काम और गांवों को नई पहचान देने की तैयारी…

    June 11, 2026

    बारिश और बाढ़ से निपटने नगर निगम अलर्ट, 24 घंटे के लिए कंट्रोल रूम शुरू, ये हेल्पलाइन नंबर जारी…

    June 11, 2026

    शराब की बोतल पर चल रहा था ओवररेटिंग का खेल, आबकारी आयुक्त ने इतने अधिकारियों को किया सस्पेंड…

    June 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • विदेश (ईजराईल) में रोजगार के अवसर जाने यहां से पद से लेकर वेतन तक सब कुछ…
    • इस गांव में दूध, खेतों तक पानी, युवाओं को काम और गांवों को नई पहचान देने की तैयारी…
    • बारिश और बाढ़ से निपटने नगर निगम अलर्ट, 24 घंटे के लिए कंट्रोल रूम शुरू, ये हेल्पलाइन नंबर जारी…
    • शराब की बोतल पर चल रहा था ओवररेटिंग का खेल, आबकारी आयुक्त ने इतने अधिकारियों को किया सस्पेंड…
    • न अस्पताल, न कॉलेज भवन फिर भी खोलने चले थे मेडिकल कॉलेज, NMC ने खारिज किया ये प्रस्ताव…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?