:इमर्जिंग एशिया कप में भारत ए और बांग्लादेश ए के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। जहां टीम इंडिया ने बांग्लादेश ए को 51 रनों से हरा दिया। टीम इंडिया ने इस लो स्कोरिंग मुकाबले में मिली जीत के साथ ही इमर्जिंग एशिया कप के फाइनल में अपनी जगह बना ली है। इस मुकाबले में टीम इंडिया की तरफ से यश धुल के अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास न कर सका। साई सुदर्शन और अभिषेक शर्मा ने टीम को शुरुआत तो दिलाई, लेकिन एक बड़ी साझेदारी नहीं कर सके।
निशांत सिंधु, निकिन जोस, ध्रुव जुरेल और रियान पराग जैसे खिलाड़ी सस्ते में आउट हो गए। एक समय टीम इंडिया का स्कोर 137/7 था। लेकिन वहां से ढुल ने मानव सुथार और राजवर्धन हंगारगेकर के साथ महत्वपूर्ण साझेदारियां करके टीम का स्कोर 200 से अधिक कर दिया।सेमीफाइनल मुकाबले में इंडिया-ए टीम को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला, जिसमें वह सिर्फ 211 रन बनाकर सिमट गए. कप्तान यश ढुल के बल्ले से सर्वाधिक 66 रनों की पारी देखने को मिली. इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम ने बेहतरीन शुरुआत करते हुए 70 रनों तक कोई विकेट नहीं गंवाया था.
इसके बाद भारतीय टीम ने वापसी करते हुए अगले 90 रनों के अंदर बांग्लादेश की पूरी टीम समेट दी.बांग्लादेश की पारी के दौरान टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी खेल चुके सीनियर खिलाड़ी सौम्य सरकार और भारतीय खिलाड़ी हर्षित राणा के बीच में जमकर बहस देखने को मिली. सौम्य सरकार जब स्लिप में अपना कैच देने के बाद आउट हुए तो उस समय हर्षित राणा ने आक्रामक अंदाज में उनके विकेट गिरने का जश्न मनाया. यह सरकार को बिल्कुल भी पसंद नहीं और दोनों में बहस शुरू हो गई. जिसके बाद अंपायर और वहां मौजूद अन्य खिलाड़ियों को बीच में आकर मामले को शांत कराना पड़ाक्या हर्षित राणा ने कैच लेने के बाद बल्लेबाज सौम्य सरकार को दी गाली?
भारत ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 211 रन का स्कोर बनाया. इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम ने बेहतरीन शुरुआत करते हुए 70 रनों तक कोई विकेट नहीं गंवाया था. लेकिन फिर 90 रनों के अंदर ही पूरी टीम सिमट गई. बांग्लादेश ए की पारी के 26वें ओवर में सौम्य सरकार और महमुदूल हसन जॉय क्रीज पर मौजूद थे.
