Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » गुड्स ट्रेन का डिब्बा देर रात पटरी से उतर जाने से रेल यातायात हुआ बाधित …
    शीर्ष आलेख

    गुड्स ट्रेन का डिब्बा देर रात पटरी से उतर जाने से रेल यातायात हुआ बाधित …

    By Tv 36 HindustanJuly 23, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जबलपुर। पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल अंतर्गत नरसिंहपुर-करेली के मध्य किलोमीटर 905 के निकट एक गुड्स ट्रेन का डिब्बा शनिवार 22 जुलाई की देर रात पटरी से उतर जाने के कारण जबलपुर-इटारसी-जबलपुर रेलखंड पर रेल यातायात ठप पड़ गया. यातायात प्रभावित रहने के कारण अभी कुल 4 रेलगाडिय़ां परिवर्तित मार्ग से चलाये जाने का निर्णय लिया गया. साथ ही जबलपुर रानी कमलापति जनशताब्दी एवं जबलपुर रानी कमलापति वंदे भारत ट्रेनों को आज रविवार को 2 घंटे रि-शिड्यूल करके रवाना किया गया.वंदे भारत एवं जनशताब्दी 2 घंटे रि-शिड्यूल की गईं1. दिनांक 23 जुलाई को जबलपुर से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 20174 जबलपुर रानी कमलापति रविवार को 2 घंटे रि-शिड्यूल करके चलाई गई.

    वंदे भारत ट्रेन निर्धारित प्रस्थान समय प्रात: 6.00 बजे के बजाए जबलपुर से 8.00 बजे प्रस्थान की.2. दिनांक 23 जुलाई को जबलपुर से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 12062 जबलपुर रानी कमलापति जनशताब्दी एक्सप्रेस रविवार को 2 घंटे रि-शिड्यूल करके चलाई गई. जनशताब्दी ट्रेन निर्धारित प्रस्थान समय प्रात: 5.30 बजे के बजाए जबलपुर से 7.30 बजे प्रस्थान करी.4 रेलगाडिय़ां परिवर्तित मार्ग से चलेंगी- दिनांक 22 जुलाई को दानापुर से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 12792 दानापुर सिकंदराबाद वाया जबलपुर कछपुरा गोंदिया नागपुर होकर चलाई जाएंगी.- दिनांक 21 जुलाई को रक्सौल से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 07008 रक्सौल सिकंदराबाद वाया जबलपुर कछपुरा गोंदिया नागपुर होकर चलाई जाएंगी.-

    दिनांक 22 जुलाई को पटना से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 12742 पटना वास्को डी गामा वाया कटनी बीना भोपाल इटारसी होकर चलाई जाएगी.- इसी तरह दिनांक 22 जुलाई को छपरा से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 19046 छपरा सूरत वाया कटनी बीना भोपाल इटारसी होकर चलाई जाएगी.रेलवे ने शुरू की जांच, ओएचई, ट्रेक को पहुंचा नुकसानबताया जाता है कि देर रात जबलपुर मंडल अंतर्गत नरसिंहपुर-करेली के बीच अचानक एक मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतर गया, जिसके चलते ओएचई (ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइन) के खंभे टूट गए और पहिया ट्रेक पर घिसटने के कारण पांतों व स्लीपर्स को काफी नुकसान पहुंचा.

    घटना की जानकारी लगते ही तत्काल मंडल रेल प्रशासन हरकत में आया और जबलपुर में खतरे का 3 सायरन बजाया गया. जिससे यहां पर हड़कम्प मच गया. जिसके बाद दुर्घटना राहत ट्रेन मौके पर रवाना हुई.

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Article72 शहीदों की याद में 150 से अधिक लोगों ने किया रक्तदान…
    Next Article अचानक बाढ़ आने से वाटरफॉल में फंसे पर्यटक…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    चिरमिरी को मिलेगी रोशनी की आज़ादी 75 साल बाद पहली बार पहुंचेगी शहर के सभी वार्डो में…

    May 9, 2026

    अब खेती से डीजल पंपों की होगी विदाई; जल्द लांच की जाएगी पीएम-कुसुम 2.0 योजना…

    May 9, 2026

    प्रदेश में खुलेंगे 5 नए मेडिकल कॉलेज: MBBS सीटें बढ़ेंगी, 175 पदों पर होगी भर्ती…

    May 9, 2026

    आज रायपुर में गरज चमक के साथ शुरू हुई बारिश; छत्तीसगढ़ में चलेगी तेज रफ्तार हवाएं…

    May 9, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • चिरमिरी को मिलेगी रोशनी की आज़ादी 75 साल बाद पहली बार पहुंचेगी शहर के सभी वार्डो में…
    • अब खेती से डीजल पंपों की होगी विदाई; जल्द लांच की जाएगी पीएम-कुसुम 2.0 योजना…
    • प्रदेश में खुलेंगे 5 नए मेडिकल कॉलेज: MBBS सीटें बढ़ेंगी, 175 पदों पर होगी भर्ती…
    • आज रायपुर में गरज चमक के साथ शुरू हुई बारिश; छत्तीसगढ़ में चलेगी तेज रफ्तार हवाएं…
    • IRCTC की शानदार सौगात 12 दिनों में करें 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, सस्ते पैकेज में रहना-खाना सब फ्री जाने यहां से…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?