धमतरी। जिला में एक भाजपा पार्षद के घर चोरों ने धावा बोल दिया। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, रामसागर पारा वार्ड पार्षद श्यामा साहू के घर में चोरी हुई है। वह बुधवार की सुबह रोज की तरह सुबह 5 बजे कैंटीन चली गई, जिसके बाद चोरों ने मौका पाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया।
वहीं श्यामा साहू पार्षद पति जगदेव राम साहू 9 बजे घर पहुंचे तो अलमारी का दरवाजा खुला हुआ था, जिसके बाद पार्षद पति जगदेव राम साहू ने पार्षद श्यामा साहू को फोन कर घर बुलाया और अलमारी में समान खंगाला तो सोना चांदी, नगदी सहित मोबाइल गायब था। श्यामा साहू कैंटीन चलाती हैं। जिस वक्त वह बाहर गईं तभी चोरों ने हाथ साफ़ कर लिया। पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
