Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » इन राशि वालों को मिल सकती है खुशखबरी तो वहीं इनका बदलेगा भाग्य, पढ़ें अपना राशिफल…
    RAIPUR

    इन राशि वालों को मिल सकती है खुशखबरी तो वहीं इनका बदलेगा भाग्य, पढ़ें अपना राशिफल…

    By Tv 36 HindustanJuly 27, 2023No Comments7 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली/रायपुर : दैनिक राशिफल : ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

    मेष दैनिक राशिफल : आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला होगा। आप कुछ समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे और कुछ समस्याओ को अपने आप ही सुलझा लेंगे, लेकिन आप किसी गलत बात के लिए हां ना करें। यदि आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो, तो उसमें अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम आसानी से पूरा हो सकता है। आपको माताजी से किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा,नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं।

    वृष दैनिक राशिफल :
    आज का दिन आपके लिए शुभ और मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। आपकी आज बाहर किसी अजनबी से झड़प हो सकती है। आप अपने से ज्यादा औरों के कामों में ध्यान लगाएंगे, जिससे आपको समस्या आ सकती है। आपको माता-पिता की उम्मीदों पर खरा उतरना होगा, नहीं तो उनकी ढील आपको कोई ठेस पहुंच सकती है। आपका किसी नई प्रॉपर्टी आदि को खरीदने का सपना पूरा होगा, जो लोग सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हें सावधान रहना होगा, नहीं तो विरोधी आज आपके ऊपर हावी होने की पूरी कोशिश कर सकते हैं।

    मिथुन दैनिक राशिफल :
    आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करने की सोच रहे थे, तो आपकी वह इच्छा आज पूरी होगी। प्रॉपर्टी में आप किसी डील को बहुत ही सोच विचारकर फाइनल करें, नहीं तो समस्या आ सकती है। आपका धर्म और अध्यात्म के कार्यों की ओर रुझान बढ़ेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी। आपको अत्यधिक काम के कारण हाथ पैरों में दर्द, शारीरिक, थकान आदि जैसी समस्या हो सकती है।

    कर्क दैनिक राशिफल :
    आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको मेहनत के अनुसार फल मिलेगा, जिसे आपको खुशी होगी और मन मुताबिक काम मिलने से आप फूले नहीं समाएंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को आज सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो उन्हें नौकरी से संबंधित कोई समस्या हो सकती है। आपका जीवनसाथी से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है, नहीं तो बेवजह का लड़ाई झगड़ा परिवार में अशांति का माहौल बन सकता है। आपको किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बनानी होगी।

    सिंह दैनिक राशिफल :
    आज का दिन आपके लिए व्यापार के मामले में अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में यदि कुछ बाधाएं आ रही थी, तो वह आज दूर होंगी और आपको छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आपकी आर्थिक स्थिति को लेकर यदि कुछ समस्या चल रही थी, तो वह आज दूर होगी। कार्यक्षेत्र में आ रही समस्याओं से आपको मुक्ति मिलेगी। व्यवसाय कर रहे लोग किसी को पार्टी बनाने से बचे, नहीं तो उन्हें धोखा दे सकता है। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

    कन्या दैनिक राशिफल :
    आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। संतान के विवाह में आ रही समस्या के लिए आप अपने किसी मित्र से बातचीत कर सकते हैं। परिवार में यदि कोई सदस्य नौकरी में कार्यरत है, तो वह परिवार के सदस्यों से मिलने आ सकता है। आप यदि किसी से धन उधार लेंगे, तो वह भी आज आपको आसानी से मिल जाएगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपको राजनीति में हाथ बहुत ही सोच विचारकर आजमाना होगा, नहीं तो कोई आपकी छवि खराब कर सकता है।

    तुला दैनिक राशिफल :
    आज का दिन आपके लिए बिजनेस के मामले में किसी को पार्टनर बनाने से बचने के लिए रहेगा। आप अपने खान-पान पर नियंत्रण बनाए रखें और अत्यधिक तले हुए भोजन से परहेज रखें, नहीं तो पेट संबंधित समस्या हो सकती है। आपको कार्यक्षेत्र में यदि कोई जोखिम उठाना पड़े, तो बहुत ही सावधानी से उठाएं, नहीं तो आपका कोई नुकसान हो सकता है। आपके कुछ विरोधी भी आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। आपकी तरक्की के मार्ग में अनेकों बाधाएं आएंगे, लेकिन फिर भी आप उसे पारकर कर आसानी से आगे बढ़ सकेंगे।

    वृश्चिक दैनिक राशिफल :
    आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कुछ कमजोर रहने वाला है। यदि आपने किसी बीमारी में लापरवाही की थी, तो वह कोई बड़ी बीमारी बन सकती है और आप अपनी वाणी और व्यवहार में संयम बनाए रखें। किसी कानूनी मामले में आपको कोई नुकसान उठाना पड़ सकता है। व्यापार में आपको अपने किसी मित्र से धन उधार लेना पड़ सकता है। नौकरी में कार्यरत लोगों के ऊपर काम का बोझ हो सकता है, जिसके बाद उनका स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा। जीवनसाथी से आपकी किसी छोटी बात को लेकर नोकझोंक हो सकती है।

    धनु दैनिक राशिफल :
    आज का दिन आपके लिए बहुत ही सोच विचारकर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपका कोई करीबी आपको धोखा दे सकता है और परिवार में लोग आपसे किसी काम को करने के लिए मदद मांग सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। व्यापार में यदि आप किसी काम को लेकर परेशान चल रहे थे, तो वह भी आज पूरा होगा और आर्थिक स्थिति को लेकर यदि कोई चिंता चल रही थी, तो वह समाप्त होगी, क्योंकि आपको किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में जीत मिलेगी।

    मकर दैनिक राशिफल :
    आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपका कोई आवश्यक काम आज आपके किसी विरोधी के कारण रुक सकता है, जिससे आपको परेशानी होगी और आपका मन भी दुखी रहेगा। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो उसमें आपको वाहन सावधानी से चलाना होगा, नहीं तो अक्समात खराबी के कारण आपके ऊपर खर्चे आ सकता है। परिवार में चल रही अनबन को आज घर से बाहर ना जाने दे, नहीं तो कोई इसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेगा। आपको संतान से किए हुए वादे को पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं।

    कुंभ दैनिक राशिफल :
    आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। आपका अपने किसी परिजन से किसी बात को लेकर कोई वाद विवाद खड़ा हो सकता है। यदि आपकी तरक्की के मार्ग में कुछ बाधाएं आ रही थी, तो वह दूर होंगी। आप किसी नए काम की शुरुआत अभी कर सकते हैं। आप किसी व्यक्ति से यदि धन उधार लेंगे, तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारी भी आपके किए गए कामों से प्रसन्न रहेंगे, जिसमें आपको अपने जूनियर्स का पूरा साथ मिलेगा। यदि किसी बात को लेकर कोई तनाव चल रहा था, तो वह भी आज दूर होगा।

    मीन दैनिक राशिफल :

    आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र के कामों के उधेड़बुन में ही लगा रहेगा और आप अपनी संतान के लिए किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं, लेकिन उसे चलाने में आज आप सावधानी बरतें। माताजी को कोई शारीरिक कष्ट चल रहा था, तो उनके कष्टों में काफी हद तक सुधार होगा, जिसे देखकर आपको खुशी होगी। परिवार में लोग आपसे सलाह लेंगे और उस पर अमल अवश्य करेंगे, लेकिन आप किसी की कहीसुनी बातों में आकर कोई निर्णय लेने से बचे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर फोकस करना होगा।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news Raipur Today news नई दिल्ली वास्तुकला की दुनिया प्रसिद्ध उरुग्वेयन
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने जशपुर के दिग्गज नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद के गाड़ी पर पत्थर से किया हमला
    Next Article भारत में अब मनोरोग का इलाज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से होगा…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आज का राशिफल मेष से मीन तक जानें किस राशि को मिलेगा लाभ, किसे रहना होगा सावधान…

    August 15, 2026

    महिलाओं को हक देना होगा, महिला आरक्षण पर लाल किले से ये बोले प्रधानमंत्री मोदी…

    August 15, 2026

    वीरों के बलिदान और देशभक्ति के जज्बे से भरी ये 10 फिल्में, कर देंगी रोंगटे खड़े…

    August 15, 2026

    CM विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में फहराएंगे तिरंगा…

    August 15, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आज का राशिफल मेष से मीन तक जानें किस राशि को मिलेगा लाभ, किसे रहना होगा सावधान…
    • महिलाओं को हक देना होगा, महिला आरक्षण पर लाल किले से ये बोले प्रधानमंत्री मोदी…
    • वीरों के बलिदान और देशभक्ति के जज्बे से भरी ये 10 फिल्में, कर देंगी रोंगटे खड़े…
    • CM विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में फहराएंगे तिरंगा…
    • मोपका पुलिस चौकी से निकली तिरंगा यात्रा,भारत माता के जयकारों से गूंजा क्षेत्र…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?