उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में दिल को दहलाने वाला एक कारनामा सामने आया है। एक पत्नी ने अपने पति की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी इसके बाद उसी कुल्हाड़ी से लाश के 5 टुकड़े किए और नहर में फेंककर ठिकाने लगा दिए। पुलिस ने जांच के दौरान शक होने पर महिला से सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या की पूरी घटना बयान कर दी, जिसे सुनकर पुलिसकर्मी भी दहल गए।हालांकि उसने हत्या करने का कारण नहीं बताया है।
पुलिस गोताखोरों की मदद से उसके पति की लाश के टुकड़े बरामद करने की कोशिश कर रही है। साथ ही हत्या का कारण जानने के लिए आगे जांच की जा रही है।मृतक राम पाल (55 वर्ष) उत्तर प्रदेश के गजरौला जिले के शिवनगर का निवासी था। करीब एक महीने पहले वह अपनी पत्नी दुलारो देवी के साथ पीलीभीत गया हुआ था।
वहीं दोनों के बीच कोई बात हुई, जिससे नाराज होकर दुलारो ने राम पाल को पहले खाट पर बांध दिया।इसके बाद उसकी कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी और शव को 5 टुकड़े करने के बाद एक नहर में फेंक दिया। राम पाल के कपड़े और खाट पर हत्या के दौरान बिछे गद्दे को भी नहर में ही फेंक दिया। इसके बाद दुलारो देवी कुछ दिन अपने पति के एक दोस्त के यहां रही और फिर वापस गांव लौट आई।
