Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » राशन कार्ड का KYC कराने की तारीख बढ़ी,अब 31 अगस्त तक करा सकते हैं KYC…
    समाचार

    राशन कार्ड का KYC कराने की तारीख बढ़ी,अब 31 अगस्त तक करा सकते हैं KYC…

    By Tv 36 HindustanJuly 28, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर। वन नेशन वन राशन कार्ड के तहत राशन कार्ड धारकों के नामों का सत्यापन किया जा रहा है। राशन कार्ड में जिन लोगों के नाम शामिल है उनका सत्यापन किया जा रहा है। वहीँ इससे जुडी बड़ी खबर सामने आ रही है जहां KYC की तारीख बढ़ाकर 31 अगस्त कर दिया गया है। इसके पहले यह तारीख 31 जुलाई थी और इसके पहले 31 जून। दोनों बार 1 महीने की तारीखें बढ़ाई गई थी।

    बता दें कि राशन कार्ड KYC कराने के लिए राशन दुकान संचालकों को जिम्मेदारी दी गई थी लेकिन राशन देने के साथ KYC करने की वजह से काफी तकलीफें सामने आ रही थी जिसकी वजह से अब तक कई लोगों का KYC नहीं हो पाया है। इसी वजह से प्रशासन ने ये बड़ा फैसला लिया है।खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा इस आशय का पत्र प्रदेश के सभी कलेक्टरों को भेज दिया गया है।

    ‘वन नेशन, वन राशन कार्ड योजना’ के पूर्ण क्रियान्वयन के लिए राशनकार्ड के सभी सदस्यों के आधार की जानकारी प्रमाणीकृत होना आवश्यक है। राशनकार्ड में हितग्राहियों के आधार की जानकारी गलत दर्ज होने तथा आधार की जानकारी प्रमाणीकृत नहीं होने के कारण खाद्यान्न वितरण में समस्या बनी रहती है। विभागीय डेटाबेस में जिन हितग्राहियों का आधार दर्ज है, उनके आधार की जानकारी का प्रमाणीकरण के लिए ई-केवाईसी की कार्यवाही की जा रही है।

    खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकानों को प्रदान किये गये ई-पॉस उपकरण में ई-केवाईसी की सुविधा उपलब्ध है। ई-केवाईसी की कार्यवाही पूर्णतः निःशुल्क है। ई-केवाईसी की कार्रवाई के लिए राशनकार्डधारी मुखिया एवं राशनकार्ड में दर्ज सभी सदस्य अपने-अपने आधार नंबर के साथ शासकीय उचित मूल्य दुकान पहुँचेंगे, जिसके बाद ही विक्रेता द्वारा ई-पॉस उपकरण में प्रत्येक सदस्य के आधार नंबर की पृथक-पृथक प्रविष्टि कर उनका फ्रिंगर प्रिंट स्कैन करवाकर ई-केवाईसी की कार्रवाई पूर्ण किया जाएगा।


    अधिकारियों ने बताया कि शत्-प्रतिशत ई-केवाईसी अभियान को क्रेन्द्र शासन द्वारा गंभीरता से लिया जा रहा है तथा सप्ताहिक समीक्षा भी की जा रही है। वर्तमान में  प्रदेश के सभी जिलों द्वारा 2.66 करोड़ हितग्राहियों में  1.56 करोड़ हितग्राहियों का ई-केवाईसी किया गया है, जिसमें से 31.75 लाख़ हितग्राहियों का सत्यापन हो चुका है एवं 1.24 करोड़ हितग्राहियों का सत्यापन की कार्रवाही जारी है। वर्तमान स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए ई-केवाईसी की कार्यवाही की समय-सीमा पूर्व में 31 जुलाई थी, जिसमें 31 अगस्त 2023 तक वृद्धि की गयी है। ई-केवाईसी की कार्यवाही के दौरान निरंतर खाद्यान्न वितरण जारी रहेगा, किसी भी स्थिति में खाद्यान्न वितरण बाधित नहीं होगा ।    

    Post Views: 0

    chhattisgarh Hindi news india Raipur Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleरायपुर आरटीओ साहू हटे राठौर पदस्थ..
    Next Article निरीक्षकों की पदस्थापना का आदेश जारी, इन्हे दी गयी थानों की जिम्मेदारी…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    अब सड़क हादसों में 7 दिन इलाज, 1.5 लाख खर्च और ‘0’ बिल, सरकार ने लॉन्च की ‘पीएम राहत’ स्कीम, के ये फायदे…

    February 16, 2026

    भोले बाबा की बारात पर झूम उठा देश, हंसराज का ये नया गाना ट्रेंडिंग में…

    February 16, 2026

    टी-20 विश्व कप में पाक पर भारत की शानदार जीत मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक जीत की बधाई…

    February 16, 2026

    शिव आरती, दीपोत्सव के साथ पाली महोत्सव 2026 का उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में हुआ शुभारंभ

    February 16, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • अब सड़क हादसों में 7 दिन इलाज, 1.5 लाख खर्च और ‘0’ बिल, सरकार ने लॉन्च की ‘पीएम राहत’ स्कीम, के ये फायदे…
    • भोले बाबा की बारात पर झूम उठा देश, हंसराज का ये नया गाना ट्रेंडिंग में…
    • टी-20 विश्व कप में पाक पर भारत की शानदार जीत मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक जीत की बधाई…
    • शिव आरती, दीपोत्सव के साथ पाली महोत्सव 2026 का उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में हुआ शुभारंभ
    • आज का राशिफल चंद्रमा की चाल बदलेगी किस्मत जानें 12 राशियों का आज का हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?