Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » 1 अगस्त से बदल जाएंगे ये नियम, आम आदमी पर पड़ेगा ऐसा असर…
    समाचार

    1 अगस्त से बदल जाएंगे ये नियम, आम आदमी पर पड़ेगा ऐसा असर…

    By Tv 36 HindustanJuly 30, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नईदिल्ली I दो दिन बाद अगस्त का नया महीना शुरू हो जाएगा। हर बार नए महीने की शुरुआत में कुछ चेंजेज होते हैं। ठीक उसी तरह अगस्त महीने में कई नियमों में बदलाव होने की उम्मीद है। यह बदलाव हमारे घर के बजट पर कैसे प्रभाव डाल सकता है इसका जानना बेहद जरूरी है। तो चलिए जानते हैं 1 अगस्त 2023 से बदलने वाले नियमों के बारे में…

     दरअसल, वित्त मंत्रालय ने वस्तु एवं सेवा कर (GST) सिस्टम के संबंध में एक सर्कुलर जारी किया है जिसमें कहा गया है कि 5 करोड़ से अधिक टर्नओवर वाले व्यवसायों को 1 अगस्त से ई-इनवॉइस जेनरेट करना आवश्यक होगा। 1 अगस्त से, 5 करोड़ रुपये से अधिक के B2B लेनदेन मूल्य वाली कंपनियों को इलेक्ट्रॉनिक या ई-चालान तैयार करना आवश्यक होगा। सभी B2B लेनदेन के लिए, कंपनियों को वर्तमान में एक इलेक्ट्रॉनिक चालान तैयार करना होगा यदि उनका वार्षिक राजस्व 10 करोड़ रुपये या अधिक है।

    छुट्टियों से भरा है अगस्त

    अगस्त महीने में बैंकों में छुट्टियों की भरमार है। रक्षाबंधन और कई अन्य त्योहारों के कारण अलग-अलग राज्यों में बैंक कुल 14 दिन बंद रहेंगे। वीकेंड सहित, भारत में बैंक अगस्त 2023 में 14 दिनों के लिए बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अवकाश कैलेंडर के अनुसार बैंक अगले महीने रक्षा बंधन और स्वतंत्रता दिवस, टेंडोंग लो रम फात, पारसी नव वर्ष (शहंशाही), श्रीमंत शंकरदेव की तिथि, पहला ओणम, थिरुवोनम जैसे विभिन्न त्योहारों और विशेष अवसरों पर बंद रहेंगे।

    क्रेडिट कार्ड का नियम

    अगर आप एक्सिस बैंक का क्रेडिट कार्ड यूज करते हैं और फ्लिपकार्ट से खरीदारी करते हैं तो अब आपको कुछ कैशबैक और इंसेंटिव प्‍वाइंट कम मिलेगा। प्राइेट सेक्‍टर के इस बैंक ने 12 अगस्‍त 2023 तक इसमें कटौती की है। बैंक की वेबसाइट के मुताबिक, 12 अगस्‍त 2023 से फ्लिपकार्ट पर यात्रा संबंधी खर्चों का भुगतान करने के लिए अपने क्रेडिट कार्ड का उपयोग करने पर आप 1.5 फीसदी कैशबैक के लिए पात्र होंगे।

    एसबीआई अमृत कलश

    एसबीआई की स्‍पेशल एफडी स्‍कीम अमृत कलश में निवेश करने का आखिरी समय 15 अगस्‍त है। यह 400 दिन का टर्म डिपॉजिट स्‍कीम है, जिसका ब्‍याज दर 7.1 फीसदी रेगुलर कस्‍टमर के लिए और सीनियर सिटीजन के लिए 7.6 फीसदी ब्‍याज होगा। इस स्‍पेशल एफडी के तहत प्रीमैच्‍योर विड्रॉल और लोन की सुविधा का भी लाभ उठाया जा सकता है।

    इंडियन बैंक IND SUPER 400 दिन की स्‍पेशल एफडी

    इंडियन बैंक की ओर से स्‍पेशल एफडी पेश की गई है, जिसका नाम “IND SUPER 400 DAYS” है। यह 400 दिन की फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट योजना के तहत 10 हजार से लेकर 2 करोड़ तक का निवेश किया जा सकता है। इसमें निवेश करने का अंतिम मौका 31 अगस्‍त 2023 है। 400 दिन की स्‍पेशल एफडी के तहत आम लोगों को ब्‍याज 7.25% और सीनियर सिटीजन को 7.75% ब्‍याज दिया जा रहा है। वहीं इंडियन बैंक की 300 दिन की एफडी भी है, जिसके तहत 5 हजार से लेकर 2 करोड़ रुपये तक का निवेश किया जा सकता है और इसमें निवेश करने का आखिरी समय 31 अगस्‍त है। यह आम लोगों को 7.05 फीसदी ब्‍याज और सीनियर सिटीजन को 7.55 फीसदी ब्‍याज दे रहा है।

    इनकम टैक्‍स रिटर्न फाइलिंग

    अगर 31 जुलाई तक आपने आईटीआर फाइल नहीं किया है तो इनकम टैक्‍स रिटर्न भरने पर जुर्माना देना होगा। यह जुर्माना 5 हजार रुपये 1 अगस्‍त 2023 से लागू होगा, अगर आप समय सीमा तक अपना आईटीआर जमा करने में विफल रहते हैं, तो आपके पास देरी से रिटर्न दाखिल करने के लिए 31 दिसंबर, 2023 तक का समय है। 31 जुलाई के बाद आईटीआर फाइल करने पर आयकर अधिनियम 1961 की धारा 234F के तहत 5,000 रुपये का जुर्माना देना होगा। हालांकि जिनकी सालान इनकम पांच लाख से कम है, उन्‍हें 1000 रुपये जमा करना होगा।

    आईडीएफसी बैंक एफडी

    आईडीएफसी बैंक की ओर से अमृत महोत्‍सव 375 दिनों और 444 दिनों के लिए फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट योजना शुरू की गई है, जिसमें निवेश करने का आखिरी मौका 15 अगस्‍त है। 375 दिन की एफडी पर अधिकतम ब्‍याज 7.60 फीसदी है। वहीं 444 दिन की एफडी पर अधिकतम ब्‍याज 7.75 फीसदी है।

    बैंकों की छुट्टियां

    अगर आपको बैंक संबंधी कोई भी काम हो, जो ब्रांच में जाए बिना पूरा नहीं हो पाएगा तो उसे जल्‍द निपटा लें, क्‍योंकि अगस्‍त में बैंक कुल 14 दिनों के लिए बंद रहने वाले हैं।

    Views: 0
    chhattisgarh Hindi news india Raipur Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleजल्द ही आने वाली है भूल-भुलैया 3,सामने आया बड़ा अपडेट…
    Next Article अमेरिका में बजेगा भारतवंशियों का डंका! राष्ट्रपति पद के लिए इन तीन नामों की चर्चा
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मुंबई इंडियंस के कप्तान बने ये खिलाड़ी, तीन साल बाद फिर मिली टीम की कमान…

    November 27, 2026

    बालको ने भटगांव में किया सामुदायिक भवन का लोकार्पण प्रोजेक्ट निर्माण के तहत 1,800 से अधिक लोगों को मिलेगी सामुदायिक सुविधा

    November 27, 2026

    सुशासन सरकार की किसान हितैषी पहल से अन्नदाताओं की मेहनत को मिल रहा उचित प्रतिफल

    November 27, 2026

    संभाग स्तरीय रोजगार मेला 04 दिसंबर को

    November 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुंबई इंडियंस के कप्तान बने ये खिलाड़ी, तीन साल बाद फिर मिली टीम की कमान…
    • बालको ने भटगांव में किया सामुदायिक भवन का लोकार्पण प्रोजेक्ट निर्माण के तहत 1,800 से अधिक लोगों को मिलेगी सामुदायिक सुविधा
    • सुशासन सरकार की किसान हितैषी पहल से अन्नदाताओं की मेहनत को मिल रहा उचित प्रतिफल
    • संभाग स्तरीय रोजगार मेला 04 दिसंबर को
    • स्वामी आत्मानंद विद्यालयों के 74 चयनित संविदा शिक्षकों को जारी हुए पदस्थापना आदेश
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?