: अक्सर देखा जाता है कि जब कोई बड़ा कलाकार स्टेज पर परफॉर्मेंस देता है तो उनके साथ कई बार कई हादसे या फिर किसी तरह के अटैक होने की खबर सामने आती है। अब हाल ही में हॉलीवुड सिंगर रैपर कार्डी-बी के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। सिंगर के ऊपर किसी एक शख्स ने बदतमीजी करते हुए उनके ऊपर ड्रिंक फेंक दी।परफॉर्मेंस के दौरान कार्डी-बी के साथ हुई बदतमीजीसोशल मीडिया पर इस वक्त कार्डी-बी (Cardi B) काफी ट्रेंड कर रही हैं।
उनका वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने उनके ऊपर ड्रिंक फेंक दी। इस दौरान कार्डी-बी का भी पारा चढ़ गया और उन्होंने अपना माइक उस शख्स के मुंह पर देकर मारा। इस मौके पर सिंगर खूबसूरत ऑरेंज कलर की ड्रेस में नजर आ रही है।कार्डी बी ने भी मारा माइकमीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक , कार्डी-बी अपने सुपरहिट गाना Bodak Yellow पर परफॉर्म कर रही थीं। इसी दौरान ऑडियंस में बैठे एक दर्शक ने कार्डी-बी की तरफ अपनी ड्रिंक उछाल दी।
ये हरकत देख उन्होंने हाथ में पकड़ रखा माइक सीधे इस शख्स को मारा। कार्डी-बी के ऐसा करते ही भीड़ में हलचल मच गई और सिक्योरिटी वालों ने इस शख्स को धर दबोचा। वो इसे वहां से पकड़कर बाहर ले गए।
