Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के ये दिग्गज खिलाड़ी लेंगे संन्यास…
    शीर्ष आलेख

    वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के ये दिग्गज खिलाड़ी लेंगे संन्यास…

    By Tv 36 HindustanJuly 30, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: आगामी दिनों में क्रिकेटप्रेमियों का त्योहार यानि विश्वकप प्रतियोगिता होनी है, लेकिन इससे पहले एशिया कप में भरपूर रोमांच देखने को मिलेगा। इस बार विश्वकप प्रतियोगिता भारत में होने वाली है तो जाहिर सी बात है कि टीम इंडिया विजेता बनना चहेगी। लेकिन टीम इंडिया के सपने पर ग्रहण लग सकता है। जी हां टीम इंउिया के धाकड़ गेंदबाज ने सन्यास लेने का संकेत दे दिया है। इतना ही नहीं कहा जा रहा है कि वो अब टीम इंडिया के लिए बल्कि दूसरे देश के लिए क्रिकेट खेल सकते हैं।

    दरअसल बीते दिनों से भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) अपने सोशल मीडिया हैंडल को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। दरअसल, उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम बायो में बड़ा बदलाव किया है, जिसकी वजह से वह सुर्खियों में नज़र आ रहे हैं। हुआ ये कि उन्होंने अपने बायो में पहले भारतीय क्रिकेटर लिखा था, जिसको उन्होंने बदल दिया है। उन्होंने क्रिकेटर को हटकर अब सिर्फ भारतीय मेंशन किया है।

    ऐसे में भुवनेश्वर कुमार के फैंस उनके बायो के ये दो स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। वहीं, अब इसको देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि भारतीय धाकड़ गेंदबाज़ जल्दी ही अपने संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। कुछ महीनों पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने खिलाड़ियों की सालाना अनुबंधित सूची का ऐलान किया था, जिसमें कई खिलाड़ियों को जगह दी गई थी।

    लेकिन भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) को सालाना अनुबंधित सूची से बाहर कर दिया गया था। दरअसल, पिछले साल खेले गए एशिया कप 2022 और टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भुवनेश्वर कुमार टीम इंडिया के लिए काफ़ी महंगे साबित हुए थे। दोनों टूर्नामेंट में उनकी खराब गेंदबाजी देखने को मिली। जिसके चलते भारतीय चयनकर्ताओं ने उन्हें टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया। बता दें कि भुवी ने ने 21 टेस्ट, 121 वनडे और 87 टी 20 मैच में क्रमशः 63, 141 और 90 विकेट लिए हैं।

    भुवनेश्वर कुमार टीम इंडिया से रास्ते अलग करने के बाद आयरलैंड से खेलते हुए नजर आ सकते हैं। दरअसल, आयरिश क्रिकेट बोर्ड ने पिछले साल संजू सैमसन को कथित रूप से अपने देश की टीम से खेलने का ऑफर दिया था, खबरों की माने तो ठीक ऐसा ही प्रस्ताव तेज गेंदबाज को भी मिल सकता है।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleफ्लाइट में 16 साल की नाबालिग लड़की बार-बार चीख-चीखकर फ्लाइट अटेंडेंट से मदद की गुहार लगा रही थी, मगर…
    Next Article फेसबुक दोस्त से शादी करने के लिए समंदर पार से महिला भारत पहुंच गई…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इस वर्ष दो सूर्य और दो चंद्रग्रहण, होलिका दहन के बाद इतने मार्च को दिखेगा चंद्रग्रहण…

    February 16, 2026

    विधानसभा चुनाव से पहले फिर साथ आएंगे बुआ-बबुआ ‘बहुजन समाज’ को लेकर अखिलेश के बयान से सियासी पारा हाई…

    February 16, 2026

    प्रियांक खरगे का RSS पर तीखा हमला‘संघ चला रहा मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट’, इनकम और रजिस्ट्रेशन पर उठाए ये सवाल…

    February 16, 2026

    नक्सलवाद के खात्मे की ओर निर्णायक मोड़ देश में अब सिर्फ ये 6 नक्सल प्रभावित जिले…

    February 16, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इस वर्ष दो सूर्य और दो चंद्रग्रहण, होलिका दहन के बाद इतने मार्च को दिखेगा चंद्रग्रहण…
    • विधानसभा चुनाव से पहले फिर साथ आएंगे बुआ-बबुआ ‘बहुजन समाज’ को लेकर अखिलेश के बयान से सियासी पारा हाई…
    • प्रियांक खरगे का RSS पर तीखा हमला‘संघ चला रहा मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट’, इनकम और रजिस्ट्रेशन पर उठाए ये सवाल…
    • नक्सलवाद के खात्मे की ओर निर्णायक मोड़ देश में अब सिर्फ ये 6 नक्सल प्रभावित जिले…
    • भारत ने सुपर-8 में बनाई जगह, पाकिस्तान की राह हुई मुश्किल देखें पॉइंट्स टेबल कौन कहाँ पे हैं…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?