अलीगढ़। UP News जिले के गंगीरी थाना क्षेत्र के नौगवा के मंदिर में पुजारी की लाश फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली है। वहीं उनके शव को जलाने की भी कोशिश की गई। बताया जाता है कि पुजारी भोले बाबा के मंदिर में रहकर पूजा पाठ करते थे और मंदिर की देखरेख करते थे। पुजारी के पुत्रों ने अज्ञात लोगों द्वारा हत्या किए जाने की बात कही है।
बता दें कि मृतक पुजारी की उम्र करीब 75 साल बताई जा रही है। मौके पर एसएसपी और फील्ड यूनिट पहुंचकर तथ्यों की जांच कर रहे हैं। हालांकि पुलिस के अनुसार अभी घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं घटना को लेकर ग्रामीणों में रोष है।
बताया जाता है कि 75 वर्षीय पुजारी रामदास नौगवा इलाके में 5 साल से भोले बाबा मंदिर में रहकर पूजा अर्चना और देख रेख करते थे। वहीं पुजारी रामदास का शव फांसी पर लटका मिला है।
