मध्य प्रदेश:- कमलनाथ ने अपने बंगले के दरवाजे पर बागेश्वर धाम सरकार की आरती उतारी और माथे पर टीका लगाया। इस दौरान सांसद नकुलनाथ ने बागेश्वर धाम सरकार को माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
बागेश्वर धाम सरकार और कमलनाथ के बीच बंगले में सीक्रेट मीटिंग भी हुई। इस दौरान सांसद नकुलनाथ भी मौजूद थे। हालांकि बागेश्वर धाम सरकार, कमलनाथ और नकुलनाथ के बीच किस मुद्दे को लेकर चर्चा हुई इसका खुलासा नहीं हो सका है। बागेश्वर धाम सरकार, छिंदवाड़ा के सिमरिया में कथा करेंगे।
कहा जा रहा है कि विधानसभा चुनाव से पहले कमलनाथ का फोकस है कि बीजेपी के हिन्दुत्व के मुद्दे को हैक करने पर है। छिंदवाड़ा में कमलनाथ पहले ही भव्य हनुमान मंदिर का निर्माण करवा चुके हैं। इससे पहले वह प्रियंका गांधी के साथ नर्मदा आरती में भी शामिल हुए थे।
