: इडली सांभर अब केवल साउथ इंडियन डिश न होकर पुरे भारत में फेमस है। स्वाद के साथ-साथ यह बहुत हेल्दी भी होती है। क्योकि यह दाल, चावल से बनती है और इसमें बिल्कुल कम मात्रा में तेल रहता है। लेकिन कई बार घर पर इतनी सॉफ्ट और स्पंजी इडली नहीं बन पाती। तो इडली बनाने उनसे सॉफ्ट और स्पंजी इडली नहीं बनते हैं ऐसे में हम कुछ टिप्स लाए हैं।
ईनो मिलाएं- आमतौर पर लोग इडली के चावल, दाल और रवा वाले बैटर में बेकिंग सोडा मिलाएं, ताकि इडली बनाते वक्त ज्यादा सॉफ्ट और स्पंजी बनें। ईनो में चीजों को जल्दी फर्मंटेड करने के गुण होते हैं इसलिए आधा से एक पैकेट ग्रीन कलर के प्लेन ईनो को बैटर में मिक्स करें।देर तर फर्मंटेड होने दें- इडली को सॉफ्ट और स्पंजी बनाने के लिए ठंड या बारिश के दिनों में ज्यादा समय तक खमीर उठने के लिए रखें।
तापमान अधिक होने के कारण गर्मियों में बेटर में जल्दी खमीर आते हैं।पोहा मिलाएं- एक्स्ट्रा सॉफ्ट और स्पंजी इडली बनाने के लिए एक कटोरी पोहा को भिगोकर बैटर में पीसकर मिलाएं। पोहा का उपयोग यदि आप इडली और डोसा के बैटर में करते हैं तो डोसा ज्यादा क्रिस्पी बनते हैं और इडली स्पंजी और सॉफ्ट बनते हैं।
रवा और दाल के रेशियो पर ध्यान दें- रवा, दाल और चावल के रेशियो पर खास ध्यान दें यदि आप इसमें से किसी को भी कम या ज्यादा करते हैं, तो इडली तो बन जाएंगे लेकिन अच्छे से फूलेंगे नहीं साथ ही, सॉफ्ट और स्पंजी भी नहीं बन पाएंगे।
दही मिलाएं- दही मिलाने से भी खमीर अच्छे से आते हैं। जितना ज्यादा और अच्छा खमीर आता है उतना ही इडली सॉफ्ट और स्पंजी बनते हैं। दही आप अपने हिसाब से डालें, यदि आप खट्टा खाना पसंद करते हैं तो खट्टी दही का उपयोग करें।
