Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » मैं तो हाथ उखाड़ लूंगी, ASP को दे दी महिला विधायक ने खुलेआम धमकी, जवाब में ASP बोली-यही खड़ी हूं उखाड़ लीजिये …
    समाचार

    मैं तो हाथ उखाड़ लूंगी, ASP को दे दी महिला विधायक ने खुलेआम धमकी, जवाब में ASP बोली-यही खड़ी हूं उखाड़ लीजिये …

    By Tv 36 HindustanAugust 9, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    धमतरी

    धमतरी जिला में बीजेपी की महिला विधायक रंजना साहू और एएसपी मधुलिका सिंह के बीच तकरार बढ़ता ही जा रहा हैं। धरना प्रदर्शन के दौरान हुए तीखे विवाद के बाद अब विधायक ने एएसपी को खुलेआम हाथ उखाड़ने की धमकी दे दी हैं। बताया जा रहा हैं कि सड़क पर चक्काजाम से हटाने के दौरान एएसपी के द्वारा महिला विधायक का बाह पकड़ना नागवार गुजरा। लिहाजा अपने समर्थको के साथ पहुंची बीजेपी विधायक ने एएसपी मधुलिका सिंह को धमकाते हुए हाथ उखाड़ देने की धमकी दे दी। महिला विधायक के इस विवादित बोल पर एएसपी ने भी जवाब देते हुए कह दिया कियहीं खड़ी हूं…..उखाड़ लिजिए हाथ।

    गौरतलब हैं कि छत्तीसगढ़ में साल के आखिरी में विधानसभा चुनाव हैं। ऐसे में चुनावी साल में माननीय जनता के मुद्दों को लेकर सड़क पर उतर गये हैं। कुछ ऐसा ही मामला एक दिन पहले ही धमतरी जिला में देखने को मिला था। यहां से बीजेपी विधायक रंजना साहू ने सड़क के मुद्दे पर अपने समर्थको के साथ चक्का जाम कर बीच सड़क पर बैठकर प्रदर्शन कर रही थी। करीब 2 घंटा तक चक्काजाम के कारण सड़क के दोनों तरफ यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया था। लिहाजा धमतरी की एडिशनल एसपी मधुलिका सिंह ने विधायक धरना स्थल से हट जाने की अपील करते हुए हटानें का प्रयास किया गया। इसी बीच उन्होंने विधायक रंजना साहू की बाह पकड़कर धरना स्थल से उठने की बात कही। बस फिर क्या था विधायक रंजना साहू एएसपी पर बिफर पड़ी और सरेराह खरी-खोटी सुनाते हुए धुत्तकार दिया गया।

    ये पूरा घटनाक्रम जहां कैमरे में रिकार्ड हो गया, वही इस घटना के बाद बीजेपी विधायक के समर्थकों द्वारा पुलिस की कार्रवाई को लेकर जमकर हंगामा भी किया गया। उधर घटना का विडियों सामने आने के बाद चर्चा का विषय बन गया। बताया जा रहा हैं कि इस घटना के बाद नाराज विधायक रंजना साहू दूसरे दिन मंगलवार को समर्थको के साथ कलेक्टोरेट का घेराव करने गयी थी। यहां एक बार फिर रंजना साहू का ड्यूटी पर तैनात एएसपी मधुलिका सिंह से सामना हो गया। फिर क्या था विधायक मैडम का गुस्सा फूट पड़ा….उन्होने सबके सामने ही एएसपी मधुलिका सिंह को खुलेआम धमकी देते हुए कह दिया कि “मैडम मेरा हाथ पकड़ी थी न….मैं तो हाथ उखाड़ लूंगी”। महिला विधायक के इस विवादित बोल के बाद एएसपी मधुलिका सिंह ने सालिनता से कह दिया कि यहीं खड़ी हूं…..उखाड़ लीजिए

    एएसपी के इस जवाब के बाद विधायक के साथ मौजूद समर्थक भड़क गये। काफी गहमा-गहमी के बाद मामला शांत हो सका। इस घटना का विडियों भी मीडिया के कैमरे में कैद हो गया हैं,जो कि अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा हैं। महिला विधायक के इस विवादित बोल का विडियों सामने आने के बाद कई तरह की टिप्पणियां की जा रही हैं। वही राजनीतिक दल इस मामले को मुद्दा भी बना रहे हैं। खैर इस पूरे घटनाक्रम का अंत क्या होगा, ये तो आने वाला वक्त ही बतायेगा। लेकिन एक बात तो तय हैं कि चुनावी साल में राजनेताओं का बवाल जारी हैं। फिर वो जनता के मुद्दे को लेकर बवाल हो, या फिर टिकट की दौड़ में अपना नंबर बढ़ाने के लिए ही नेताजी को बवाल क्यों न काटना पड़े।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news india
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleविश्व आदिवासी दिवस : सीएम बघेल आज बस्तर और सरगुजा को देंगे 1000 करोड़ से ज्यादा लागत के विकास कार्यों की सौगात
    Next Article प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के बीजेपी सांसदों के साथ बैठक करेंगे…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    शिव पूजा के दौरान अविवाहित लड़कियां इन गलतियों से रहें दूर, तभी बरसेगी महादेव की कृपा…

    August 1, 2026

    62 साल तक के उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी, 17 पदों पर इतने अगस्त तक करें आवेदन…

    August 1, 2026

    कुलगाम आतंकी हमले में प्रदेश के मृत श्रमिकों के परिजनों को राज्य सरकार देगी 20-20 लाख रुपये की सहायता राशि…

    August 1, 2026

    आत्मरक्षा प्रशिक्षण से बेटियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का होता है विकास मंत्री श्री लखन लाल देवांगन…

    August 1, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • शिव पूजा के दौरान अविवाहित लड़कियां इन गलतियों से रहें दूर, तभी बरसेगी महादेव की कृपा…
    • 62 साल तक के उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी, 17 पदों पर इतने अगस्त तक करें आवेदन…
    • कुलगाम आतंकी हमले में प्रदेश के मृत श्रमिकों के परिजनों को राज्य सरकार देगी 20-20 लाख रुपये की सहायता राशि…
    • आत्मरक्षा प्रशिक्षण से बेटियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का होता है विकास मंत्री श्री लखन लाल देवांगन…
    • प्रधानमंत्री के वर्चुअल संबोधन से 2 अगस्त को होगा “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का शुभारंभ…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?