Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » भाजपा के लिए सरदर्द हो सकता है इंदिरा प्रियदर्शिनी बैंक घोटाला, सरकार करवा सकती है दोषियों के खिलाफ एफआईआर, पूर्व मंत्री सहित…..
    RAIPUR

    भाजपा के लिए सरदर्द हो सकता है इंदिरा प्रियदर्शिनी बैंक घोटाला, सरकार करवा सकती है दोषियों के खिलाफ एफआईआर, पूर्व मंत्री सहित…..

    By Tv 36 HindustanAugust 9, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर:- छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि इंदिरा प्रियदर्शिनी बैंक घोटाले में जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा तत्कालीन सरकार के ऊपर से नीचे तक गया था। नार्को टेस्ट में बैंक मैनेजर उमेश सिन्हा ने तत्कालीन मुख्यमंत्री रमन सिंह को 1 करोड़, तत्कालीन गृहमंत्री रामविचार नेताम को 1 करोड़, तत्कालीन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को 2 करोड़, मंत्री राजेश मूणत को 1 करोड़, अमर अग्रवाल को 1 करोड़ और तत्कालीन डीजीपी को 1 करोड़ रुपए घूस देने का खुलासा किया था।
    उसने नार्को टेस्ट में बताया है कि बैंक की अध्यक्ष रीता तिवारी के कहने पर उसने लाल, नीले और काले रंग के एडीडास कंपनी के बैग में रकम इन नेताओं के यहां पहुंचाया था। इसलिये रमन सरकार के समय पुलिस ने लैब से नार्को टेस्ट की अधिकृत सीडी लेकर साक्ष्य के रूप में अदालत में जमा ही नहीं किया था ताकि रसूखदार नेताओं को बचाया जा सके।

    प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि इंदिरा प्रियदर्शिनी बैंक घोटाले में अदालत के निर्देश पर की जा रही जांच से इंदिरा बैंक के खातेदारों में न्याय की आस जगी है। इस मामले में 44 उद्योगपति और मामले में संलिप्त लोगों को दी गयी नोटिस का कांग्रेस पार्टी स्वागत करती है। कांग्रेस विपक्ष में रहते हुये भी इंदिरा बैंक के खातेदारों को न्याय दिलाने के लिये खड़ी थी, आज भी कांग्रेस सरकार का उद्देश्य खातेदारों को उनकी रकम वापस दिलाना है।

    ‘नार्को टेस्ट की सीडी अदालत में नहीं किया पेश’
    प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष ने कहा कि मैनेजर उमेश सिन्हा के नार्को टेस्ट में तत्कालीन मुख्यमंत्री रमन सिंह सहित मंत्रियों की ओर से पैसा लिये जाने की जानकारी पुलिस को शुरू से थी यह और इसीलिये नार्को टेस्ट की सीडी अदालत में प्रस्तुत नही की गई जबकि नार्को टेस्ट अदालत के ही आदेश से करवाया गया था। अदालत ने प्रकरण क्रमांक 614/07 की पेशी दिनांक 4/6/2007 को मुख्य न्या.मजि.रायपुर के आदेश दिनांक 25/01/2007 के अनुसार ही उमेश सिन्हा का नार्को टेस्ट बेंगलुरू में कराया गया।

    नार्को टेस्ट की रिपोर्ट पर छत्तीसगढ़ पुलिस की ओर से सरकार के मुखिया और इतने प्रभावशाली मंत्रियों के विषय में स्वतंत्र और निष्पक्ष विवेचना संभव ही नहीं है। नार्को टेस्ट की रिपोर्ट में तत्कालीन मुख्यमंत्री रमन सिंह, बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत, रामविचार नेताम, अमर अग्रवाल के पैसे लेने की जानकारी मिली। ऐसी स्थिति में राज्य पुलिस की ओर से राज्य सरकार के तत्कालीन मुखिया डॉ. रमन सिंह और उनके प्रभावशाली मंत्रियों बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत, रामविचार नेताम, अमर अग्रवाल के खिलाफ जांच नहीं की गई।

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news india Indira Priyadarshini Bank scam can be a headache for the BJP Raipur the government can get an FIR done against the culprits Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमंदिर की दानपेटी में कंडोम रखा, घर की दीवार पर सिर मार-मार मरा नवाज, रहीम-तौफीक गुनाह कबूलने भगवान की शरण में पहुँचे
    Next Article भाजपा के लिए सरदर्द हो सकता है इंदिरा प्रियदर्शिनी बैंक घोटाला, सरकार करवा सकती है दोषियों के खिलाफ एफआईआर, पूर्व मंत्री सहित…..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, परिसर में सघन जांच जारी…

    February 25, 2026

    सदन में गूंजा जल जीवन मिशन का मुद्दा अधूरे कार्यों पर विपक्ष का हंगामा, मंत्री ने जांच का दिया आश्वासन…

    February 25, 2026

    ये चार पौधे बदल देंगे आपकी किस्मत घर की इस दिशा में लगाएं इन्हें…

    February 25, 2026

    ये चार पौधे बदल देंगे आपकी किस्मत घर की इस दिशा में लगाएं इन्हें…

    February 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, परिसर में सघन जांच जारी…
    • सदन में गूंजा जल जीवन मिशन का मुद्दा अधूरे कार्यों पर विपक्ष का हंगामा, मंत्री ने जांच का दिया आश्वासन…
    • ये चार पौधे बदल देंगे आपकी किस्मत घर की इस दिशा में लगाएं इन्हें…
    • ये चार पौधे बदल देंगे आपकी किस्मत घर की इस दिशा में लगाएं इन्हें…
    • पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानों में लौटेगी ठंड इन 6 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?