रायपुर। प्रदेश में पिछले कई दिनो से साइबर क्राइम का मामला बढ़ता ही जा रहा है। लगातार ठग लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। ऐसा ही मामला राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां पुलिस नेे एक च्वाइस सेंटर संचालक को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी संचालक मिनी माता, महतारी जतन योजना के तहत फर्जी प्रमाण पत्र बनाकर लोगों को बेवकूफ बनाता था और फर्जी दस्तावेजों के सहारे सहायता राशि हड़पता था। पुलिस ने आरोपी संचालक के पास से श्रम विभाग के फर्जी कार्ड, विभाग का सील, प्रिंटर, कंप्यूटर अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं।
: श्रम विभाग की ओर से थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। विभाग को जानकारी मिली कि फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाकर मिनी माता, महतारी जतन योजना के तहत दी जाने वाली सहायता राशि दी जा रही है। विभाग ने पहले अपने स्तर पर इसकी जांच की तो इसका पता चला. इस पर थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी।Read More: Aaj ka Rashifal 10 Augsut 2023: गुरू की कृपा से आज मालामाल हो जाएंगे इन 6 राशियों के लोग, लकी साबित होगा निवेश करनापुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। जांच में पता चला कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित च्वाइस सेंटर संचालक द्वारा भी फर्जी दस्तावेजों के सहारे श्रमिक कार्ड बनाए जा रहे हैं. आरोपी श्रमिक कार्ड और अन्य कार्ड बनाने के नाम पर भी लोगों से पैसे वसूल रहा था।
