Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सरकार की बड़ी कार्रवाई, फर्जी खबरें फैला रहे आठ यूट्यूब चैनल को किया बंद…
    समाचार

    सरकार की बड़ी कार्रवाई, फर्जी खबरें फैला रहे आठ यूट्यूब चैनल को किया बंद…

    By Tv 36 HindustanAugust 11, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सरकार फर्जी खबरों को लेकर काफी सजग हो गई है, सोशल मीडिया पर होने वाली गतिविधियों पर सरकार की कड़ी नजर है और कुछ भी ऐसा नजर आता है जो युवा, छात्र, समाज, समुदाय को प्रभावित करता है तो उस पर कड़ा एक्शन लिया जा रहा है। इस कड़ी में सरकार ने मंगलवार को कहा कि उसने समय से पहले लोकसभा चुनावों की घोषणा और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों पर प्रतिबंध जैसी फर्जी खबरें फैलाने वाले आठ चैनलों को बंद कर दिया है, उनकी पहचान कर कड़ी कार्रवाई की गई है।

    सरकार ने ये चैनल किए बंद

    अधिकारियों ने कहा जिन चैनलों को बंद किया गया है उनमें सच देखो, कैपिटल टीवी, केपीएस न्यूज, सरकारी व्लॉग, अर्न टेक इंडिया, एसपीएन9 न्यूज, एजुकेशनल दोस्त और वर्ल्ड बेस्ट न्यूज हैं। इन यूट्यूब चैनलों पर पड़े वीडियो की जांच की गई जिसमें उन चैनलों को झूठी खबर फैलाने वाला पाया गया। इन चैनलों की प्रेस सूचना ब्यूरो द्वारा तथ्य-जांच की गई थी। 

    सरकारी योजनाओं के बारे में गलत जानकारी फैला रहा था यह ‘एजुकेशनल दोस्त’

    अधिकारियों ने कहा कि वर्ल्ड बेस्ट न्यूज़, एक यूट्यूब चैनल, जिसके 17 लाख से अधिक ग्राहक हैं और 18 करोड़ से अधिक बार देखा गया है जो कि भारतीय सेना को गलत तरीके से प्रस्तुत करता पाया गया। उन्होंने कहा कि चैनल एजुकेशनल दोस्त, 30 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स और 23 करोड़ व्यूज से ज्यादा हैं। यह चैनल सरकारी योजनाओं के बारे में गलत जानकारी फैला रहा था, जबकि 40 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स और 189 करोड़ व्यूज के साथ एसपीएन9 न्यूज राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और कई केंद्रीय मंत्री से संबंधित फर्जी खबरें फैला रहा था। 

    पेट्रोल की उपलब्धता के बारे में फर्जी खबरें फैला रहा था यह चैनल

    आगे जानकारी दी कि 45 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स और 9.4 करोड़ से ज्यादा व्यूज वाला चैनल सरकारी व्लॉग सरकारी योजनाओं के बारे में फर्जी खबरें फैलाता पाया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि चैनल ‘केपीएस न्यूज’, जिसके 10 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं और 13 करोड़ से अधिक व्यूज हैं, सरकार से संबंधित योजनाओं, आदेशों और निर्णयों जैसे 20 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर और 15 रुपये प्रति लीटर में पेट्रोल की उपलब्धता के बारे में फर्जी खबरें फैला रहा था। 

    अर्न इंडिया टेक को आधार कार्ड, पैन कार्ड के बारे में फर्जी खबर चला रहा था

    इसी के साथ कैपिटल टीवी जिसके 35 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स और 160 करोड़ से अधिक व्यूज हैं। यह चैनल प्रधानमंत्री, सरकार और पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन की घोषणा से संबंधित आदेशों के बारे में फर्जी खबरें प्रचारित कर रहा था। तीस लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स और दस करोड़ से अधिक व्यूज वाला यूट्यूब चैनल ‘यहां सच देखो’ चुनाव आयोग और भारत के मुख्य न्यायाधीश के बारे में फर्जी खबरें फैला रहा था। 31,000 से अधिक सब्सक्राइबर्स और 3.6 मिलियन व्यूज वाले ‘अर्न इंडिया टेक’ को आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य से संबंधित फर्जी खबरें प्रचारित करते हुए पाया गया। सरकार ने कार्रवाई करते हुए इन सभी चैनलों को बंद कर दिया है

    Post Views: 0

    chhattisgarh Hindi news india Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleडॉक्टरों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश जारी,डॉक्टर अब हिंसक रोगी के उपचार से कर सकते हैं इनकार…
    Next Article आज रायपुर नगर निगम में सामान्य सभा की बैठक , 31 एजेंडों पर होगी चर्चा…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    राहुल गांधी की बातों पर आखिर अमित शाह को क्यों आ रही हंसी संसद में अब कैसी सियासत शुरू हो गई…

    February 15, 2026

    आखिर खाना खाने के कितने देर बाद पानी पीना सही जानिए…

    February 15, 2026

    रेलवे में 22,000 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास तुरंत करें अप्लाई जानें यहां से पूरी डिटेल…

    February 15, 2026

    क्या बारिश बनेगी विलेन या होगा फुल मैच कोलंबो मौसम अपडेट से भारत-पाक मुकाबले पर सस्पेंस…

    February 15, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • राहुल गांधी की बातों पर आखिर अमित शाह को क्यों आ रही हंसी संसद में अब कैसी सियासत शुरू हो गई…
    • आखिर खाना खाने के कितने देर बाद पानी पीना सही जानिए…
    • रेलवे में 22,000 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास तुरंत करें अप्लाई जानें यहां से पूरी डिटेल…
    • क्या बारिश बनेगी विलेन या होगा फुल मैच कोलंबो मौसम अपडेट से भारत-पाक मुकाबले पर सस्पेंस…
    • आज महाशिवरात्रि पर रायगढ़ बाबा धाम पहुंचे CM साय, 1.20 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?