, भोपाल: टीएस सिंहदेव को जब से डिप्टी सीएम बनाया गया है तब से विपक्ष में बैठी भाजपा तंज कसने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। भाजपा नेताओं ने तो यहां तक कह दिया है कि टीएस सिंहदेव को लॉलीपॉप पकड़ा दिया गया है। उन्हें मात्र तीन महीने के लिए डिप्टी सीएम बनाया गया है। वहीं, आज टीएस सिंहदेव ने बातचीत करते हुए खुलासा कर ही दिया कि कैसे वो डिप्टी सीएम बने।
तो चलिए जानते हैं कि टीएस सिंहदेव ने क्या कहा डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव इन दिनों मध्यप्रदेश दौरे पर हैं। यहां उन्होंने बात करते हुए उन्होंने डिप्टी सीएम बनाए जाने को लेकर कहा कि खास अंगूठी पहनने के बाद ही मुझे डिप्टी सीएम बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। वहीं, उन्होंने ये भी कहा कि आगे मेरे साथ कुछ और बेहतर हो सकता है।
आगामी दिनों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस इस बार 75 सीटों पर जीत दर्ज कर सरकार बनाएगी, लेकिन कई मौजूदा विधायकों के टिकट कट सकते हैं। वहीं, उन्होंने मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया है।
