भोपाल। इसी साल के अंत में मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव होने को है। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपने अपने उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी में है। जहां एक ओर कांग्रेस अपनी पार्टी मजबूत करने की तैयारी में है वहीं दूसरी ओर भाजपा के लिए ये चुनाव बड़ा चुनौतीपूर्ण है। इसी बीच कांग्रेस को बड़ा झटका का सामना करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, कांग्रेस नेता अभय मिश्रा, नीलम मिश्रा BJP में शामिल हो गए है। प्रदेश अध्यक्ष VD शर्मा, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सदस्यता दिलाई है।
