Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » पीएम मोदी का आज मध्यप्रदेश दौरा, सागर जिले में रविदास मंदिर की रखेंगे आधारशिला, पढ़े पूरा कार्यक्रम…
    मध्य प्रदेश

    पीएम मोदी का आज मध्यप्रदेश दौरा, सागर जिले में रविदास मंदिर की रखेंगे आधारशिला, पढ़े पूरा कार्यक्रम…

    By Tv 36 HindustanAugust 12, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (शनिवार) को मध्य प्रदेश दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह सागर जिले में संत रविदास मंदिर की आधारशिला रखेंगे. इस मंदिर को बनाने पर 100 करोड़ रुपये का खर्च आएगा. जिसे नागौर शैली में बनाया जाएगा. इसके साथ ही पीएम मोदी ढाना गांव में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. बता दें कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने इसी साल 8 फरवरी को संत रविदास मंदिर के निर्माण की घोषणा की थी. बताया जा रहा है कि ये मंदिर कई मायनों में खास होगा. जो आस्था के केंद्र के साथ-साथ शोध का भी एक बड़ा केंद्र होगा.

    एक बजे खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचेंगे पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मध्य प्रदेश की यात्रा खजुराहो से होगी. पीएम मोदी यहां एक बजे पहुंचेंगे. उसके बाद दोपहर सवा दो बजे बड़तूमा में संत रविदास स्मारक मंदिर का भूमिपूजन एवं शिलान्यास करेंगे. इस कार्यक्रम में उज्जैन, हरिद्वार, जबलपुर, राजस्थान समेत देश के कई अन्य स्थानों के भी करीब 500 संत शामिल होंगे.

    भव्य होगा संत रविदास का मंदिर

    बता दें कि बड़तूमा में बनने वाला संत रविदास का मंदिर भव्य और आलीशान होगा. जिसे 11 एकड़ भूमि पर बनाया जा रहा है. मंदिर की दीवारों पर दोहे की आकृतियां उकेरी जाएंगी. संत रविदास मंदिर के परिसर के बीच में मुख्य मंदिर होगा. जो 5500 वर्ग फुट में बनाया जाएगा. इस मंदिर में गर्भगृह, अंतराल मंडप तथा अर्धमंडप बनाए जाएंगे. संग्रहालय के प्रवेश द्वार के सामने एक बड़ा-सा जलकुंड बनाया जाएगा. उसके पास ही एक विशाल गलियारा बनाया जाएगा. जहां विहार किया जा सकेगा. मंदिर के आसपास वर्तुलाकार भूमि पर चार गैलरी बनाई जाएंगी. जिसमें संत रविदास के जीवन को विस्तृत रूप एवं आधुनिक संसाधनों की सहायता से प्रस्तुत किया जाएगा. इसके साथ ही संत रविदास की वाणी, उनके कार्य, सामाजिक योगदान के बारे में परिचय दिया जाएगा.

    पीएम मोदी इन परियोजनाओं का भी करेंगे लोकार्पण

    बता दें कि संत रविदास के संदेशों का प्रचार करने के लिए सूबे के पांच स्थानों से समरसता यात्राओं का आयोजन किया गया है. ये यात्राएं 55 हजार गांवों का भ्रमण करने के बाद सागर पहुंच गई हैं. इन यात्राओं के जरिए गांव की मिट्टी और ग्रामीणों की भावनाओं को जोड़ने कोशिश की गई. पीएम मोदी अपनी यात्रा के दौरान सवा तीन बजे सागर के ढाना में विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे. जिसमें पेट्रोकेमिकल विस्तारीकरण योजना भी शामिल हैं. जिसपर 50 हजार करोड़ का खर्चा आएगा. इसके अलावा मोरी-कोरी-विदिशा-हिनौतिया ‘फोर लेन’ तथा हिनौतिया-मेलुआ ‘टू लेन’ सड़कों का भूमि पूजन और कोटा-बीना रेल मार्ग के दोहरीकरण का लोकार्पण भी शामिल है. इसके अलावा पीएम मोदी एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. इसके बाद 5 बजकर 35 मिनट पर पीएम मोदी ढाना से खजुराहो होते हुए दिल्ली के लिए रवाना होंगे.

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews Madhya Pradesh PM Narendra modi Today latest news Today news मध्य प्रदेश मोदी सरकार
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमोहन मरकाम ने दिया बयान कहा- मैं भी विधायक हू, लेकिन मेरी भी टिकट अभी कन्फर्म नहीं, बयान सुन कांग्रेस नेताओं के दिल की धड़कनें बढ़ी
    Next Article केंद्र सरकार और मणिपुर हिंसा को लेकर बालाघाट जिले में नक्सलियों ने इलाके में बैनर पोस्टर बांधकर जताया विरोध
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    एयरपोर्ट का उद्घाटन और उड़ान 2.0 अब हवाई चप्पल वाला भी करेगा सस्ते में हवाई सफर, जानें यहां से पूरी योजना…

    March 28, 2026

    कल कामदा एकादशी पर इन चीजों का दान करने से पूरे साल बनी रहेगी भगवान विष्णु की कृपा, यहां जानिए…

    March 28, 2026

    अब गर्मियों में घर को रखना है कूल तो लगाएं ये 5 इनडोर प्लांट्स नेचुरल तरीके से कम हो होगा कमरे का तापमान…

    March 28, 2026

    अमेरिका-ईरान युद्ध की मार प्लास्टिक की कीमतों में उछाल से घर और अस्पताल के सामान होंगे और भी महंगे…

    March 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • एयरपोर्ट का उद्घाटन और उड़ान 2.0 अब हवाई चप्पल वाला भी करेगा सस्ते में हवाई सफर, जानें यहां से पूरी योजना…
    • कल कामदा एकादशी पर इन चीजों का दान करने से पूरे साल बनी रहेगी भगवान विष्णु की कृपा, यहां जानिए…
    • अब गर्मियों में घर को रखना है कूल तो लगाएं ये 5 इनडोर प्लांट्स नेचुरल तरीके से कम हो होगा कमरे का तापमान…
    • अमेरिका-ईरान युद्ध की मार प्लास्टिक की कीमतों में उछाल से घर और अस्पताल के सामान होंगे और भी महंगे…
    • सीएम साय ले रहे हाईलेवल मीटिंग, पेट्रोल-डीजल और LPG की उपलब्धता समेत इन मुद्दों पर समीक्षा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?