रायपुर: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राज्यभर के पुलिस कर्मियों को उनके शौर्य और साहस के लिए पुलिस मेडल फॉर गैलेंट्री अवार्ड के लिए सम्मानित किया जाएगा। गर्व की बात है कि इस बार राज्य के राज्य के 35 पुलिस अधिकारी होंगे। इनमे 24 पुलिस अधिकारियों को पुलिस वीरता पदक से सम्मानित किया जायेगा। वही 10 पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। इसी तरह एक अधिकारी को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से नवाजा जाएगा।
स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश में नहीं आयोजित किए जाएंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम, इस वजह से सीएम ने किया ऐलानइसी तरह पखांजूर के थाना प्रभारी लक्ष्मण केंवट को भी अवार्ड हासिल होगा। उन्हें छठी बार पुलिस मेडल फार गैलेंट्री अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। ) बता दे कि नक्सल इलाके में तैनाती के दौरान लक्ष्मण केंवट अब तक 43 नक्सलियों का को ढेर कर चुके है।