मुंबई
अक्सर कई बार कुछ लोग जल्दबाजी के चक्कर में अपनी ही जान जोखिम में डालते नजर आते हैं. सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जिन्हें देखकर कई बार लोग हक्के-बक्के रह जाते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही चौंका देने वाला वीडियो लोगों के होश उड़ा रहा है, जिसमें एक लड़की मुंबई की लोकल ट्रेन की भीड़ के बीच हवा में लटकी नजर आ रही है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे लोकल ट्रेन में भीड़ होने की वजह से एक लड़की गेट की सीढ़ियों पर आधा पैर रखकर सफर करती नजर आ रही है. ये कितनी रिस्की ही इसका अंदाजा तो आप वीडियो देखकर लगा सकते हैं. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि, धक्का लगते ही लड़की हादसे का शिकार हो सकती है. बावजूद इसके वो ये खतरा मोल ले रही है, वो भी सिर्फ इसलिए की वो समय रहते वो अपने मार्ग तक पहुंच सके. कैप्शन के मुताबिक, यह वीडियो मुंबई लोकल का बताया जा रहा है.
