Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » चांद के जिस प्वाइंट पर चंद्रयान-3 उतरा, उस प्वाइंट को शिव शक्ति नाम दिया गया…
    शीर्ष आलेख

    चांद के जिस प्वाइंट पर चंद्रयान-3 उतरा, उस प्वाइंट को शिव शक्ति नाम दिया गया…

    By Tv 36 HindustanAugust 26, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिक्स सम्मेलन, ग्रीस दौरे और बेंगलुरु में इसरो वैज्ञानिकों से मिलकर राजधानी दिल्ली लौटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बीजेपी ने जोरदार स्वागत किया. बड़ी संख्या में लोग पालम एयरपोर्ट और बीजेपी मुख्यालय के बाहर मौजूद थे. इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज सुबह में इसरो के कमांड सेंटर गया. मुझे वैज्ञानिकों के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. वहां जनता ने हाथों में तिरंगा लिए इसरो की जीत का जश्न मनाया.

    उन्होंने कहा कि भारत अब विज्ञान के क्षेत्र में ग्लोबल लीडर बनने जा रहा है. पीएम ने कहा कि जिस चांद के जिस प्वाइंट पर चंद्रयान-3 उतरा, उस प्वाइंट को शिव शक्ति नाम दिया गया है. शिव की बात होती है तो शुभम् होता है और शक्ति की बात होती है तो नारी शक्ति का गुणगान होता है.

    पीएम मोदी ने बताया किचंद्रमा पर जहां पर चंद्रयान-2 ने अपने पदचिन्ह छोड़े हैं, वह प्वाइंट अब ‘तिरंगा प्वाइंट’ कहलाएगा. ये तिरंगा प्वाइंट भारत के हर प्रयास की प्रेरणा बनेगा. उन्होंने कहा कियह तिरंगा प्वाइंट देश की हर कोशिश की प्रेरणा बनेगा, ये तिरंगा प्वाइंट्स हमें सीख देंगे कि कोई भी विफलता आखिरी नहीं होती. तिरंगा हमें हर सपने को साकार करने की प्रेरणा दे रहा है.

    पीएम के संबोधन के बीच बेहोश हुआ SPG जवानपीएम ने कहा कि इसरो के ‘मून लैंडर’ ने ‘अंगद’ की तरह चांद पर मजबूती से अपना पैर जमा लिया है. अब प्रज्ञान लगातार चंद्रमा पर अपने पदचिन्ह छोड़ रहा है. बता दें कि पीएम के संबोधन के दौरान एसपीजी का एक जवान बेहोश होकर गिर गया. इसके बाद पीएम मोदी ने कहा कि मेरी डॉक्टरों की टीम इनको देखें.

    जी 20 से पहले दिल्लीवालों से माफी मांगता हूं- पीएम मोदीजी 20 शिखर सम्मेलन को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि मैं आज ही दिल्लीवालों से माफी मांगता हूं कि आने वाले कुछ दिनों में आपको तकलीफ हो सकती है. आपको कई जगहों पर जाने से रोका जाएगा, क्योंकि दुनिया के कुछ लोग हमारे देश में मेहमान बनकर आ रहे हैं. हमें इनकी सुलभता और सुरक्षा का ध्यान रखना है.

    बता दें कि पीएम मोदी दक्षिण अफ्रीका में ब्रिक्स सम्मेलन और ग्रीस की अपनी 4 दिवसीय यात्रा के खत्म होने के बाद दिल्ली में पालम एयरपोर्ट पहुंचे. इससे पहले पीएम मोदी ने सुबह बेंगलुरु में इसरो वैज्ञानिकों से मुलाकात की थी.

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकेंद्रीय सुरक्षाबलों को सोशल मीडिया को लेकर दी गई हिदायतें , कहा- बिना जाने-समझे ऑनलाइन फ्रेंडशिप से रहे दुर
    Next Article गुजरात के व्यक्ति ने दावा किया कि ,उसने चंद्रयान-3 मून मिशन का लैंडर डिजाइन किया है….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    राजधानी में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन, वर्ग-2 में पद वृद्धि और वर्ग-3 में इतने हजार नियुक्तियों की मांग तेज…

    May 16, 2026

    May 16, 2026

    फर्जी बाबा का ‘चमत्कार’, मुंह में इस धातु की अंगूठी और नकदी डालकर हो गया फरार, पत्थर को रुद्राक्ष बदलकर दिया था झांसा..

    May 16, 2026

    NEET केस पर भड़के कांग्रेस सांसद: ’22 लाख उम्मीदवारों की मेहनत बेकार’…

    May 16, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • राजधानी में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन, वर्ग-2 में पद वृद्धि और वर्ग-3 में इतने हजार नियुक्तियों की मांग तेज…
    • (no title)
    • फर्जी बाबा का ‘चमत्कार’, मुंह में इस धातु की अंगूठी और नकदी डालकर हो गया फरार, पत्थर को रुद्राक्ष बदलकर दिया था झांसा..
    • NEET केस पर भड़के कांग्रेस सांसद: ’22 लाख उम्मीदवारों की मेहनत बेकार’…
    • CEE 2026 के एडमिट कार्ड जारी, उम्मीदवार तुरंत करें यहां से डाउनलोड…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?