बढ़ती महंगाई के दौर में केवल सैलरी से घर का खर्च चलना बेहद ही ज्यादा मुश्किल हो गया है। महीने के खर्च के अलावा और भी कुछ खर्च ऐसे होते हैं, जो बिन बताए आते हैं, जैसे अचानक से तबियत खराब होना, घर में किसी की शादी होना, बेटे या बीवी का जन्मदिन इत्यादि। ऐसे में अब आपको घबराने की जरुरत नहीं है, आप नौकरी के साथ ही एक्स्ट्रा कमाई के लिए कोई साइड बिजनेस भी शुरू कर सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इन बिजनेस को घर बैठे ही शुरू किया जा सकता है।
हम आपको ऐसे ही यहां 3 बिजनेस आईडिया लेकर आये हैं, जिसको घर से शुरू करके आप मोटा पैसा कमा सकते हैं।
मोबाइल टिफिन सर्विसटिफिन सेंटर का बिजनेस इस समय खूब जोरों पर है। महिलाओं के साथ-साथ पुरुष भी इस कारोबार को शुरू कर रहे हैं। इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको थोड़ा निवेश करना पड़ेगा। लेकिन, ये बिजनेस ऐसा है जो कभी फेल नहीं हो सकता है। आपको अपने बिजनेस की सही से केवल मार्केटिंग करनी होगी। आप चाहें तो Zomato और Swiggy से भी इसके लिए जुड़ सकते हैं।
ट्रांसलेटरट्रांसलेटर की डिमांड इस समय मार्केट में बहुत ही ज्यादा है। आप घर बैठे इस बिजनेस को शुरू करके अच्छा पैसा कमा सकते हैं। यदि आपको स्थानीय भाषा की जानकारी है तो यह आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है। ज्यादातर लोगो को हिंदी, इंग्लिश ही बोलना और पढ़ना आता है, यदि आपको भोजपुरी, पंजाबी, गुजराती, तमिल और राजस्थानी पर पकड़ है, तो आप हर महीने 20 हजार रुपये तक की कमाई कर सकते हैं। इस बिजनेस के लिए आपको निवेश करने की भी जरुरत नहीं होगी, आप ऑनलाइन करके भी दे सकते हैं।
योगा टीचरइन दिनों लोग अपनी हेल्थ को लेकर काफी ज्यादा एक्टिव हो गए हैं। योग को लेकर लोग काफी ज्यादा जागरूक हो गए हैं। यदि आपको योग की अच्छी जानकारी है, तो आप योगा टीचर के रूप में भी करियर बना सकते हैं। आप इस बिजनेस से हर महीने 30 से 35 हजार रुपए तक की कमाई कर सकते हैं।
