भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान और ऑल राउंडर कपिल देव भारतीय क्रिकेट इतिहास के ही नहीं बल्कि दुनिया के बेहतरीन ऑल राउंडर्स में गिने जाते हैं। उनके नाम क्रिकेट की दुनियां में कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज हैं। कपिल देव भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तान और सबसे सफल खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। उन्होंने क्रिकेट जगत में एक से बढ़कर एक बड़े रिकॉर्ड बना रखे हैं। उन्हीं की कप्तानी में भारतीय टीम ने सबसे पहले साल 1983 में ओडीआई वर्ल्ड कप जीता था।
सबसे घातक गेंदबाज हैं कपिल देवकपिल देव के नाम भारत की ओर से सबसे वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट के सबसे ज्यादा मेडन ओवर कराने वाले का शानदार रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने भारत की ओर से वनडे क्रिकेट में कुल 235 मेडन ओवर डालें हैं। इस मामले में कोई भी भारतीय उनके आस पास भी नहीं है। इसके अलावा वह भारत की ओर से ओडीआई क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में छ्ठे स्थान पर हैं। उन्होंने 225 मैचों की 221 पारियों में कुल 253 विकेट चटकाए हैं।
इस दौरान उनका बेस्ट बोलिंग फिगर 43 रन देकर 5 विकेट रहा है। उनके नाम वनडे क्रिकेट में 3 बार 4 विकेट हॉल और 1 बार 5 विकेट हॉल लेने का रिकॉर्ड दर्ज है। आइए जानते हैं कौन है भारत की ओर से ओडीआई क्रिकेट में सबसे ज्यादा मेडन ओवर डालने वाले गेंदबाज।भारत की ओर से वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा मेडन ओवर कराने का रिकॉर्डभारत की ओर से वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट के सबसे ज्यादा मेडन ओवर कराने के मामले में कपिल देव के बाद दूसरे स्थान पर जगावल श्रीनाथ हैं, जिन्होंने कुल 137 मेडन ओवर डाले हैं।
