नई दिल्ली: महीने भर के लम्बे सफर के बाद बीते 23 अगस्त को चन्द्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पूरी हो गई। इसके साथ ही चंद्रयान-3 अपने अनुसंधान से जुड़े कामों में भी जुट गया है। ) एक तरफ चांद पर जहां चंद्रयान-3 का रिसर्च जारी है तो वही दूसरी ओर देश में इस पूरे मिशन को लेकर राजनीती अपने चरम पर है। अब चंद्रयान3 को लेकर दिए गए नए बयान ने फिर से नई बहस छेड़ दी है।
बीजेपी की बल्ले-बल्ले! सारंगढ़ में अनुज शर्मा के सामने 500 से अधिक युवक भाजपा में शामिल दरअसल अखिल भारत हिंदू महासभा/संत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि ने केंद्र सर्कार से एक अजीबोगरीब मांग की है। उन्होंने मांग किया है की चाँद को हिन्दू राष्ट्र घोषित किया जाये। इसके लिए सरकार संसद में प्रस्ताव भी लाये। स्वामी चक्रपाणि ने यह भी कहा है कि जिस जगह पर चंद्रयान की सफल लैंडिंग हुई यानी जिसे अब शिवशक्ति प्वाइंट के नाम से जाना जाएगा उसे नए हिन्दू राष्ट्र की राजधानी घोषित की जाएँ।
एक खबर के मुताबिक़ स्वामी चक्रपाणि ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने चांद पर जहां चंद्रयान-3 के उतरने वाली जगह का नाम ‘शिव शक्ति पॉइंट’ रखा है और इसकी घोषणा की है। लेकिन इसी के साथ मैं चाहता हूं कि इसके पहले कि कोई और विचारधारा के लोग, और देशों के लोग वहां पर जाकर के वहां गजवा-ए-हिंद न बनाएं, इसलिए संसद से प्रस्ताव पास करके चांद को हिंदू राष्ट्र के रूप में घोषित किया जाए और वहां की राजधानी ‘शिव शक्ति पॉइंट’ को बनाया जाए।
