जैसा कि आप सब जानते हैं कि केंद्रीय कर्मचारियों के टाइम टाइम पर सैलरी में वृद्धि होती रहती है। वहीं रिटायरमेंट की उम्र में भी संशोधन होता रहता है। अब केन्द्र सरकार एक बार फिर से पब्लिक सेक्टर बैंक के प्रमुखों और एमडी की रिटायरमेंट उम्र को बढ़ाने का प्लान बना रही है। हालांकि, इसका फायदा लोअर लेवल के कर्मचारियों को नहीं होगा।
मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय सेंट्रल गवर्नमेंट बैंक के अध्यक्ष दिनेश खारा को कार्य विस्तार मिलने की संभावना है। मतलब सरकार उनकी रिटायरमेंट उम्र को बढ़ा सकती है। यह उम्मीद लगाई जा रही है सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (PSBs) और एलआईसी के प्रमुखों की सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाने पर विचार कर रही है।
कितनी हो सकती है MD के रिटायरमेंट की उम्र
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि सरकार के समक्ष प्रस्ताव में पीएसबी के प्रबंध निदेशकों एमडी की रिटायरमेंट की आयु सीमा को मौजूदा 60 वर्ष से बढ़कर 62 वर्ष कर सकती है।आप सभी की जानकारी के लिए बता दें कि एसबीआई बैंक के वरिष्ठ अधिकारी खारा ने केवल 3 सालों के लिए पद को संभाला था। उन्होंने अक्टूबर 2020 में पद को ग्रहण किया था, जिसके बाद वह केवल एसबीआई के 3 वर्ष के ही अध्यक्ष रहने के योग्य थे।
मौजूदा नियमों के मुताबिक, एसबीआई के चेयरमैन 63 साल की आयु तक पद संभाल सकते हैं और खारा अगले साल अगस्त में 63 साल के हो जाएंगे। आप सभी की जानकारी के लिए बता दें कि अधिकारी ने कहा है कि पीएसबी और भारतीय जीवन बीमा निगम के प्रमुखों की सेवानिवृत्ति की उम्र को बढ़ाने पर चर्चा हो रही है। इसके अलावा psb के एमडी की सेवानिवृत्ति आयु 60 वर्ष से बढ़ाकर 62 वर्ष करने पर भी बात चल रही है। उन्होंने कहा कि PSB और एलआईसी के उच्च अधिकारियों की आयु पर अंतिम फैसला अभी नहीं लिया गया है।
एलआईसी चेयरमैन की मौजूदा अधिकारियों की आयु 62 वर्ष है, लेकिन केंद्र सरकार इनकी आयु बढ़ाने का फैसला कर सकती है। फिलहाल केंद्र सरकार ने इस पर कोई भी फैसला नहीं लिया है।
