भाई बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षा बंधन (raksha Bandhan) का त्यौहार इस साल 30 और 31 अगस्त दोनों दिन ही मनाया जायेगा। रक्षा बंधन के दिन बहन भाई के हाथ पर राखी बांधकर (Tie Rakhi) उनकी मंगल आयु की कामना करती हैं। इस साल रक्षा बंधन (raksha Bandhan 2023) 30 और 31 अगस्त को मनाया जाएगा।
इस साल पूर्णिमा तिथि 30 अगस्त की सुबह 10:58 मिनट से लेकर 31 अगस्त 2023 की सुबह 07:05 तक रहने वाली है। हालांकि, इस दौरान भद्राकाल भी रहेगा। रक्षा बंधन पर इस बार आप कुछ आसान से ज्योतिषीय उपाय (Astrology Tips) करके कई सारी आर्थिक समस्याएं से छुटकारा पा सकते हैं।
रक्षाबंधन पर करें ये उपाए:–ऐसी मान्यता है कि रक्षाबंधन के दिन भाई को राखी बांधने से पहले मां लक्ष्मी की खास पूजा करने से आपके जिंदगी की सभी परेशानियां दूर हो जाएगी।
इस दिन सुबह नहा धोकर मां लक्ष्मी को लाल या गुलाबी रंग का रक्षा सूत्र चढ़ाना चाहिए। इसके बाद माता के सामने अपनी तकलीफों से छुटकारा पाने का कामना करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी और आपके लिए तरक्की के नए रास्ते खोल देंगी।– रक्षाबंधन के दिन अपने भाई को राखी बांधने के साथ ही भगवान गणेश को भी राखी बांधनी चाहिए।
अगर आप उनको राखी बांधेंगी तो आपको सभी आर्थिक छुटकारा मिल जायेगा। ऐसा करने से इससे भाई बहन के बीच प्रेम भी बढ़ेगा और घर में हमेशा सुख शांति और समृद्धि आएगी।– यदि आपका किस्मत साथ नहीं दे रहा है तो आप रक्षा बंधन के दिन हनुमान जी को राखी बांधे।
