आप कई बार Once in a Blue Moon कहावत का इस्तेमाल करते होंगे, जिसका मतलब होता है – बहुत कम…कभी कभार…ना के बराबर या फिर शायद ही कभी. दुनिया में पहली बार इस लाइन का प्रयोग साल 1821 में किया गया था और इसे पियर्स ईगन नाम के एक लेखक ने अपनी किताब Real Life in London में लिखा था.
तो इसकी वजह है बुधवार को चांद से जुड़ी एक ऐसी घटना हो रही है जो बहुत रेयर है. कई वर्षों में एक बार होती है. भारत का मून मिशन चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर चांद पर ही मौजूद है और वो इस बड़ी खगोलीय घटना का साक्षी बन रहा है.आपको एक नहीं दो नहीं बल्कि चांद के तीन-तीन अवतार एक साथ देखने को मिलेंगे. आज यानी बुधवार को फुल मून, सुपरमून और ब्लू मून एकसाथ नजर आ रहा.
चंद्रमा के इस सुपर कॉम्बो पैक को दुनिया सुपर ब्लू मून कह रही है. लेकिन आप इस चांद को कब देख पाएंगे कैसे देख पाएंगे. इन सभी सवालों का जवाब हम आपको दे रहे हैं.पृथ्वी के चारों ओर चांद एक अंडाकार कक्षा में चक्कर लगाता है, इसलिए पृथ्वी और चांद के बीच की दूरी हर दिन बदलती रहती है. जब चांद पृथ्वी से सबसे ज्यादा दूर होता है तो उसे एपोजी कहते हैं और जब चांद पृथ्वी के सबसे करीब होता है तो उसे पेरिजी कहा जाता है.
आज इसी पेरिजी की स्थिति बन रही है. यानी आज चांद पृथ्वी के सबसे करीब होगा. इससे पहले चांद और पृथ्वी के बीच की सबसे कम दूरी इसी साल जनवरी में दर्ज की गई थी और अब आज फिर चांद पृथ्वी के पास होगा. इसी चांद को सुपर मून कहा जाता है.जब चांद पेरिजी यानी धरती के सबसे करीब हो और पूर्णिमा पड़ जाए उसे ही सुपरमून कहा जाता है. 1979 में एस्ट्रोलॉजर रिचर्ड नोल ने पहली बार सुपरमून शब्द का इस्तेमाल किया था.
सुपरमून के वक्त धरती से चांद 14% ज्यादा बड़ा और 30% ज्यादा चमकदार दिखाई देता है. यहां ध्यान देने वाली बात है कि चांद की ना ही साइज बदलती है और ना ही चमक पर उस दिन वह धरती के पास होता है तो उसके बड़े और चमकदार होने का एहसास होता है.लेकिन आज सुपर मून के साथ साथ सुपर ब्लू मून भी है और यही आज की सबसे अद्भुत और खास घटना है. सुपर ब्लू मून तभी दिखाई देता है जब किसी महीने में पूर्णिमा दो बार पड़ जाती है.
आज वही दिन है – इससे पहले 1 अगस्त को भी पूर्णिमा का चांद नजर आया था. आपको बता दें कि सभी पूर्ण चांद में से कम से कम 25% सुपरमून होते हैं. लेकिन सिर्फ 3 प्रतिशत पूरे चांद ही ऐसे होते हैं जिन्हें ब्लू मून कहा जाता है.
