Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज का राशिफल 31/08/2023
    समाचार

    आज का राशिफल 31/08/2023

    By Tv 36 HindustanAugust 31, 2023No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    1.मेष राशि

    आज आपका दिन बहुत अच्छा होगा। आप पर ईश्वर की असीम अनुकम्पा रहने से आपका काम बिना बाधा के पूरे हो जाएंगे। आप अपना कोई काम करने को लेकर टेंशन में होंगे किन्तु आपको इसका जल्द ही समाधान मिल जायेगा। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आप नया घर खरीदने का विचार बना सकते हैं। अपने अच्छे स्वाभाव के कारण मिलने-जुलने वाले लोगो से अच्छा लाभ उठाएंगे। आज का दिन व्यावसायिक लोगों के लिए बेहतर रहेगा। 

    लकी रंग – लाल

    लकी नंबर- 4

    2. वृष राशि

    आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपको अपने किसी सहयोगी की मदद मिलेगी जिससे आपका बिगड़ता काम पूरा हो जायेगा। आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे। ज़िद करने से बचें अन्यथा कुछ काम बिगड़ सकते हैं। लवमेट्स के लिए आज का दिन ठीक है, और दांपत्य जीवन भी अच्छा रहेगा। सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा। किसी जरूरी यात्रा में सफलता के योग बन रहे हैं। धार्मिक कार्य में आपकी रूचि बढ़ सकती है।

    लकी रंग – हरा

    लकी नंबर- 5

    3. मिथुन राशि

    आज आपका दिन ठीक–ठाक रहेगा। आपका दिन किसी महत्वपूर्ण काम की वजह से व्यस्तता से भरा रहेगा। नए कार्यों को लेकर आपकी उत्सुकता बढ़ेगी। आपको धैर्य से काम करने की जरूरत है और इसका लाभ आप आने वाले समय में देखेंगे। आपको किसी मनचाही वस्तु प्राप्त होगी जिससे आपका दिन प्रसन्नतापूर्वक बीतेगा। अपने काम व व्यवसाय के प्रति निष्ठावान रहें जिससे सुख व संतोष की वृद्धि होगी। कानूनी मामले में आज स्थिति विवादास्पद रह सकती है।  

    लकी रंग – पीला

    लकी नंबर- 2

    4. कर्क राशि

    आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आप किसी पुराने मित्र से मिलेंगे व अच्छा समय उनके साथ गुजारेंगे। किसी काम में माता-पिता से ली गई सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। करियर के हिसाब से आज आपका दिन बहुत अच्छा है। आपको जॉब ज्वाइन करने के लिए लैटर आ सकता है जिससे आप बहुत प्रसन्न महसूस करेंगे। ऑफिस में कोई बड़ी जिम्मेदारी आपके कंधों पर आ सकती है, आप उसे बखूबी निभायेंगे। पारिवारिक स्थितियां ठीक-ठाक रहेगी।

    लकी रंग – गुलाबी

    लकी नंबर- 3

    5. सिंह राशि

    आज का दिन आपके लिए ढेरों अवसर ला सकता है। आपके पास कई कार्य होंगे जिनमे से आपको किसी काम की शुरुआत करनी होगी और उसे अंतिम रूप देना होगा। आपको कड़ी मेहनत का परिणाम मिल सकता है जिससे आपका उत्साह बढ़ेगा। आप किसी नए दोस्त से मिलेंगे जो आपके जीवन में कुछ नया बदलाव करेंगे। आपके घर पर आपके रिश्ते को लेकर बात होगी। आपका दिन व्यस्तता से भरा रहने वाला है। 

    लकी रंग – ऑरेंज

    लकी नंबर- 4

    6. कन्या राशि

    आज आपका दिन बहुत अच्छा होगा। आपके कोई रिश्तेदार आपके घर आ सकते है जिससे घर में व्यस्तता का भाव रहेगा। आप कोई मंदिर जाकर अपना समय व्यतीत करेंगे जिससे आपको मन की शांति मिलेगी। बॉस आपके काम को देखकर आपका इंक्रीमेंट कर सकते है अतः आप अपने कामों में ईमानदारी दिखाएं। आपके कुटुम्बियों का सहयोग आपको मिलता रहेगा जिससे आपकी तकलीफें कम हो जाएंगी।  

    लकी रंग – ब्राउन

    लकी नंबर- 9

    7. तुला राशि

    आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आपकी कोई बहुत बड़ी डील पक्की हो जाएगी। गृहस्थ जीवन में हल्का तनाव रह सकता है परन्तु आपका सुलझा व्यक्तित्व इसे आसानी से हल कर लेगा। छात्र आज अपने किसी प्रोजेक्ट को लेकर अपने सीनियर से बात करेंगे। आर्थिक मामलों आज आपको अपने मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्टील का करोबार कर रहे कारोबारियों को आज काफी लाभ मिलेगा। आप जीवनसाथी के साथ बाहर जाने का प्लान बना सकते हैं। जिससे आपका रिश्ता मजबूत होगा। 

    लकी रंग – मैरून

    लकी नंबर- 6

    8. वृश्चिक राशि

    आज आपका दिन ख़ास होने वाला है। आपका मन रचनात्मक कार्यों में लग सकता है। प्यार का इजहार करने वालों के लिए आज का दिन बहुत शुभ है। आपका साहसिक कार्य बहुत से लोगों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बनेगा। आपकी राजनीतिक स्थिति में प्रतिष्ठा बनेगी। लोहे के व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा होने वाला है। बातचीत का थोड़ा ख्याल आपको बहुत बड़ी परेशानी से निकाल सकता है। 

    लकी रंग – गोल्डन

    लकी नंबर- 5

    9. धनु राशि

    आज आपका दिन बहुत अच्छा होगा। आपका खोया हुआ धन वापस मिलने की सम्भावना है। आप कोई ऐसा काम करेंगे जिससे आपको शांति मिलेगी और मन भी प्रसन्न रहेगा। आपको अपने सहयोगियों का साथ मिलने से अच्छा लाभ होगा। आप किसी लम्बी यात्रा पर जा सकते हैं। आपको कुछ स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियां हो सकती है अतः आपको थोड़ा ख़ास ख्याल रखने की जरूरत है। आपको कोई मिलने आपके घर आ सकता है जिससे आपको मिलकर अपार प्रसन्नता होगी।

    लकी रंग – सिल्वर

    लकी नंबर- 1

    10. मकर राशि

    आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपका कोई रुका हुआ प्रोजेक्ट पास हो जायेगा। अध्ययन कार्य में छात्र व्यस्त रहेंगे। आपको किसी उच्चधिकारी से मिलना हो सकता है जिनसे आप अपनी समस्या के समाधान पर बात करेंगे। आपका पूरा दिन ऑफिस में बीतेगा परन्तु शाम को आप अपने परिवार के साथ बैठकर समय बिताएंगे। 

    लकी रंग – पीच

    लकी नंबर- 8

    11. कुंभ राशि

    आज का दिन आपके लिए नयी खुशियाँ लेकर आया है। आपसे मिलने कुछ लोग आ सकते हैं जो आपको जिंदगी के नए तजुर्बों से वाकिफ कराएंगे। आप परिवार के साथ किसी तीर्थ यात्रा पर जाने का प्लान बनायेंगे। भविष्य की चिंता आपकी भाग दौड़ करा सकती है जिससे आप पूरा दिन व्यस्त रहेंगे। शिक्षा क्षेत्र में छात्रों का कोई परिणाम आ सकता हैय़। आपका दिन व्यस्त के बावजूद सुकून देगा। 

    लकी रंग – ब्लू

    लकी नंबर- 2

    12. मीन राशि

    आज आपका दिन अच्छा गुजरेगा। आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते है जिससे आपको बहुत लाभ मिलेगा। आपके आय के नए-नए स्त्रोत बनेंगे। आपसे कोई अपरचित बात करेगा जिसकी बातों से आप पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। लोग आपके कार्यों की सराहना कर सकते हैं । सामाजिक व राजनीतिक संबंध अच्छे रहेंगे जिससे आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपके शत्रु आपसे कमजोर रहेंगे। अनावश्यक धन का दुरूपयोग न करें। लवमेट्स आज किसी रेस्टोरेंट में डिनर का प्रोग्राम बनायेंगे। 

    लकी रंग – गुलाबी

    लकी नंबर- 3

    Post Views: 0

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news india
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleप्रदेश के 12 लाख किसानों को मिलेगी फसल बीमा योजना,,प्रति हेक्टेयर ₹13,600 का मुआवजा…
    Next Article खाने के बाद होता है पेट में दर्द ? ये हो सकती है दिक्कत…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पीएम ने इजरायली दौरे को बताया ऐतिहासिक, राष्ट्रपति ने लिखा वेलकम पोस्ट…

    February 25, 2026

    विकसित भारत के संकल्प के साथ विकसित प्रदेश की ओर तेजी से बढ़ रहा प्रदेश व्यापार एवं उद्योग के लिए में बना है अनुकूल माहौल सीएम साय…

    February 25, 2026

    विधानसभा में CSR, STP और नशीले पदार्थों को लेकर गरमाया सदन…

    February 25, 2026

    हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, परिसर में सघन जांच जारी…

    February 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पीएम ने इजरायली दौरे को बताया ऐतिहासिक, राष्ट्रपति ने लिखा वेलकम पोस्ट…
    • विकसित भारत के संकल्प के साथ विकसित प्रदेश की ओर तेजी से बढ़ रहा प्रदेश व्यापार एवं उद्योग के लिए में बना है अनुकूल माहौल सीएम साय…
    • विधानसभा में CSR, STP और नशीले पदार्थों को लेकर गरमाया सदन…
    • हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, परिसर में सघन जांच जारी…
    • सदन में गूंजा जल जीवन मिशन का मुद्दा अधूरे कार्यों पर विपक्ष का हंगामा, मंत्री ने जांच का दिया आश्वासन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?